Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Punjab News: गोल्डी बराड़ और लॉरेंस के 3 गुर्गे गिरफ्तार, कई बड़े खुलासे होने की उम्मीद

Punjab News पंजाब पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। गोल्डी बराड़ और लॉरेंश गैंग के तीन गुर्गे को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के पास से पिस्टल और कारतूस भी बरामद की है। इसके साथ ही कई बड़े खुलासे होने की उम्मीद है। डीजीपी गौरव यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर जानकारी साझा की है। गोल्डी बराड़ पर 10 लाख रुपये का इनाम है।

By Jagran News Edited By: Sushil Kumar Updated: Fri, 19 Jul 2024 06:16 PM (IST)
Hero Image
Punjab News: गोल्डी बराड़ के गुर्गे गिरफ्तार, पूछताछ में जुटी पुलिस।

जागरण संवाददाता, पटियाला। पटियाला पुलिस ने जबरन वसूली से जुड़े एक मामले में यूएसए में छिपे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ और लॉरेंस गैंग के तीन गुर्गों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के पास से एक पिस्तौल, पांच कारतूस और एक बाइक बरामद की है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए एसएसपी वरुण शर्मा ने बताया कि राजपुरा पुलिस ने मामले को सुलझा लिया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही कई बड़े खुलासे होने की उम्मीद है। हालांकि, गिरफ्तार आरोपितों के बारे में जल्द ही जानकारी साझा की जाएगी। डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर भी साझा की है।

गोलीबारी के पीछे गोल्डी बराड़ का हाथ

पुलिस मुताबिक, जनवरी 2024 में चंडीगढ़ में एक व्यवसायी के आवास पर हुई गोलीबारी के पीछे भी गोल्डी बराड़ का हाथ था। गोल्डी बराड़ एनआईए की मोस्टवाटेंड की सूची में शामिल है। उस पर पुलिस की तरफ से दस लाख का इनाम रखा गया है। वहीं, चंडीगढ़ पुलिस के केस में भी वह भगौड़ा है।

गोल्डी बराड़ ही चला रहा है गिरोह

लारेंस बिश्नोई इस समय गुजरात जेल में बंद है। ऐसे में विदेश में बैठा गोल्डी बराड़ ही सारे गिरोह को चला रहा है। वह ही नेटवर्क में शामिल लोगों को डायरेक्शन देता है। इसके अलावा रंगदारी व आतंकी घटनाओं को अंजाम देता है। पंजाब पुलिस इस इन गिरोह के नेटवर्क को तोड़ने के लिए काम कर रही है।

यह विडियो भी देखें

यह भी पढ़ें- Punjab News: सांसद अमृतपाल के भाई हरप्रीत सिंह को दो दिन की पुलिस रिमांड, ड्रग्स के साथ हुआ था गिरफ्तार