Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

कॉमन कैडर के क्लर्क-स्टेनोटाइपिस्ट ने ग्रेड पे बढ़ाने की उठाई मांग, नियुक्ति ग्रेजुएशन लेवल की-वेतन 12वीं स्तर का

चंडीगढ़ प्रशासन के कई विभागों में कार्य करने वाले 600 से अधिक क्लर्क और स्टेनोटाइपिस्ट का यूटी प्रशासन की ओर सेंट्रल स्केल लागू होने के बाद ग्रेड पे कम कर दिया गया। इस मामले को कुछ बीते दिनों से कर्मचारियों में भारी गुस्सा है। यूटी एडवाइजर डा.धर्मपाल शर्मा ने उचित कार्रवाई करने का भरोसा दिया है। 2019 और 2021 में भर्ती हुए 600 से अधिक क्लर्क को ग्रेड पे कम किए जा रहे हैं।

By Jagran NewsEdited By: Monu Kumar JhaUpdated: Sat, 07 Oct 2023 04:38 PM (IST)
Hero Image
सेक्टर-9 चंडीगढ़ सचिवालय में यूटी एडवाइजर डा.धर्मपाल को ग्रेड पे बढ़ाने को लेकर कामन कैडर के क्लर्क और स्टेनोटाइपिस्ट ने ज्ञापन दिया।

सुमित श्योराण, चंडीगढ़। चंडीगढ़ प्रशासन के विभिन्न विभागों में कार्यरत्त 600 से अधिक क्लर्क और स्टेनोटाइपिस्ट का यूटी प्रशासन की ओर सेंट्रल स्केल लागू होने के बाद ग्रेड पे कम कर दिया गया। मामले को लेकर बीते काफी दिनों से कर्मचारियों में भारी रोष है। इस मामले में अब यूटी एडवाइजर डा.धर्मपाल शर्मा ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। मामले में एडवाइजर ने यूटी पर्सोनल विभाग को मामले में कार्रवाई के निर्देश भी जारी कर दिए।

शुक्रवार को चंडीगढ़ कामन कैडर इम्पलाइज यूनियन के पदाधिकारियों ने क्लर्क और स्टेनोटाइपिस्ट की मांगों को लेकर एडवाइजर को ज्ञापन दिया। इस मौके पर बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष अरुण सूद भी साथ थे। कर्मचारियों के अनुसार एडवाइजर ने पूरे मामले को गंभीरता से सुना और मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

कर्मचारियों ने एडवाइजर को बताया कि भर्ती के समय उन्हें 3200 ग्रेड पे पर भर्ती को लेकर विज्ञापन दिया गया था, लेकिन बाद में सेंट्रल सर्विस रुल्स का हवाला देते हुए ग्रेड पे को 1900 कर दिया गया। इससे कर्मचारियों को वेतन में भारी नुकसान हो रहा है। 2019 और 2021 में भर्ती हुए 600 से अधिक क्लर्क और स्टेनोग्राफर को ग्रेड पे कम किए जाने का सबसे अधिक नुकसान हुआ है।

यह भी पढ़ें: Punjab: अरुण कुमार चंडीगढ़ राइट टू सर्विस कमिशन में बने चीफ कमिश्नर, DGCA में भी निभा चुके हैं बड़ी जिम्मेदारी

कई कर्मचारियों ने दूसरी जगह से नौकरी छोड़ किया था ज्वाइन

कर्मचारियों का कहना है कि कई कर्मचारियों ने दूसरी जगह से नौकरी छोड़कर यूटी प्रशासन में ज्वाइन किया है। लेकिन ग्रेड पे कम होने से उन्हें काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। कर्मचारियों ने ज्ञापन में बताया है कि उन्हें जो ग्रेड पे दिया जा रहा है वह 12वीं स्तर पर होने वाली भर्ती में मान्य है।

2800 रुपये करने की उठाई मांग

जबकि उनकी नियुक्ति ग्रेजुएशन लेवल पर हुई है। कर्मचारियों ने कहा कि सेंट्रल स्केल के तहत भी उनका ग्रेड पे 2800 रुपये होना चाहिए। हाल ही में चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड में क्लर्क 46 क्लर्क ने भी ज्वाइनिंग के समय उनके ग्रेड पे को 1900 किए जाने को लेकर सवाल उठाया था।

यूटी कर्मचारियों का यह मामला चंडीगढ़ सांसद किरण खेर से लेकर यूटी प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित तक पहुंच चुका है। कामन कैडर के ज्वाइंट सेक्रेटरी प्रवीण ने कहा कि कर्मचारियों के मामले में यूटी प्रशासक के सलाहकार ने काफी सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

यह भी पढ़ें: पंजाब में डेंगू-चिकनगुनिया का कहर जारी, गुरदासपुर में आंकड़ों ने छुआ दोहरा शतक; लक्षण-बचाव के ये हैं उपाय