Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Punjab Weather: मानसून ने फिर बदले अपने रंग, आज कई जिलों में बारिश के आसार; मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

Punjab Weather Today पंजाब में मौसम ने फिर अपने रंग बदल लिए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक 13 अगस्‍त तक बारिश के अनुमान लगाए जा रहे हैं। वीरवार को भी जिले में बादल छाए रहने से तापमान में गिरावट दिखाई दी। वहीं कुछ दिनों तक अभी मौसम में बदलाव के आसार हैं। हालांकि इस सप्ताह लोगों को उमस भरी गर्मी और चिलचिलाती धूप में काफी परेशान किया।

By Jagran NewsEdited By: Himani SharmaUpdated: Fri, 11 Aug 2023 07:49 AM (IST)
Hero Image
मौसम ने फिर बदले अपने रंग, आज कई जिलों में बारिश के आसार; येलो अलर्ट जारी

चंडीगढ़, जागरण डिजिटल डेस्‍क: पंजाब में मानसून बरकरार है। आज प्रदेश के कई जिलों में बारिश होने की संभावना जताई गई है। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। मौसम विभाग ने पंजाब के अधिकांश जिलों में भारी बारिश के चलते येलो अलर्ट जारी किया हुआ है।

13 अगस्‍त तक बारिश होने के आसार

मौसम विभाग के मुताबिक 13 अगस्‍त तक बारिश के अनुमान लगाए जा रहे हैं। वीरवार को भी जिले में बादल छाए रहने से तापमान में गिरावट दिखाई दी। वहीं कुछ दिनों तक अभी मौसम में बदलाव के आसार हैं। हालांकि इस सप्ताह लोगों को उमस भरी गर्मी और चिलचिलाती धूप में काफी परेशान किया। वहीं दस अगस्त से मानसून के बीच पश्चिमी विक्षोभ फिर से सक्रिय हुआ जिसके चलते 13 अगस्त तक पंजाब के कई जिलों में हल्की से सामान्य बारिश होगी।

दो दिनों के लिए येलो अलर्ट

बीते दिनों हुई बारिश से पंजाब के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। लगातार हो रही बारिश से क्षेत्र में जलमग्‍न होने से लोगों को अपने घरों को छोड़कर सुरक्षित स्‍थानों पर जाना पड़ा था। वहीं कुछ दिनों से तापमान में गिरावट महसूस की गई है। जिसके चलते लोगों को बारिश से कुछ राहत मिली है। अब आने वाले दो दिनों के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया हुआ है।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें