Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Punjab Lok Sabha Election: 25 साल बाद सबसे कम हुआ मतदान, छिटपुट घटनाओं के साथ शांतिपूर्ण निपटा चुनाव

पंजाब व चंडीगढ़ में एक जून को मतदान किया गया। प्रदेश में छिटपुट घटनाओं के साथ ही मतदान शांतिपूर्ण तरीके से निपट गया। इस बार प्रदेश में बीते 25 साल में सबसे कम मतदान हुआ। साल 1999 में लोकसभा चुनाव में 56.11 फीसदी मतदान हुआ था जबकि इस बार 59.96 फीसदी मतदान ही हुआ जिसका एक बड़ा कारण गर्मी भी रही।

By Jagran News Edited By: Deepak Saxena Updated: Sun, 02 Jun 2024 10:45 AM (IST)
Hero Image
25 साल बाद सबसे कम हुआ मतदान, छिटपुट घटनाओं के साथ शांतिपूर्ण निपटा चुनाव।

रोहित कुमार, चंडीगढ़। पंजाब की 13 लोकसभा सीटों पर शनिवार को 59.96 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान शांतिपूर्ण रहा। इसके साथ ही 328 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में बंद हो गया है। राज्य में 25 वर्ष बाद सबसे कम मतदान हुआ। 1999 के लोकसभा चुनाव में 56.11 प्रतिशत मतदान हुआ था। चुनाव आयोग का लक्ष्य 70 प्रतिशत से अधिक मतदान कराना था। कई कार्यक्रम भी करवाए गए थे, लेकिन फिर भी मतदाता गर्मी के कारण घरों से कम निकले। चुनाव परिणाम चार जून को घोषित होगा।

जालंधर में मतदान के दौरान तबीयत बिगड़ने से मतदान केंद्र पर ड्यूटी दे रहे एक कर्मचारी की मौत हो गई। वहीं बरनाला में 70 वर्षीय बुजुर्ग की मतदान के बाद हार्ट अटैक से मौत हो गई। पंजाब में पहली बार चार पार्टियां कांग्रेस, आप, भाजपा और शिअद मैदान में हैं। शनिवार को भीषण गर्मी के बीच मतदान करने के लिए लोग घरों से निकले, लेकिन चुनाव आयोग का लक्ष्य पीछे रह गया।

मतदान का वीडियो प्रसारित करने वाले प्रत्याशियों पर हुई कार्रवाई

मतदान का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित करने पर फिरोजपुर से बसपा प्रत्याशी सुरिंदर सिंह कंबोज व फरीदकोट से बसपा प्रत्याशी गुरबख्श सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मतदान का वीडियो पोस्ट करने पर पटियाला के राजपुरा की आप विधायक विधायक नीना मित्तल को डीसी ने नोटिस जारी किया है। कई जगह आप, कांग्रेस, बसपा व भाजपा समर्थक आपस में भिड़ गए। वहीं, चुनाव संपन्न होने के बाद राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईओ) सिबिन सी ने लोकतांत्रिक अधिकारों का प्रयोग करने में सक्रिय भागीदारी के लिए मतदाताओं का हार्दिक आभार व्यक्त किया।

ये भी पढ़ें: Punjab Lok Sabha Election 2024: पोलिंग बूथ पर महिला BLO की बिगड़ी हालत, AAP समर्थक पर लगाया अभद्र भाषा बोलने का आरोप

चार जून को आएगा परिणाम

उन्होंने सहयोग के लिए राजनीतिक दलों व प्रत्याशियों की सराहना भी की। प्रदेश के मतदाताओं ने पांच मंत्रियों समेत कुल 12 विधायकों और छह सांसदों के भाग्य का निर्णय अब कर दिया है, जिसका परिणाम चार जून को आएगा। इनमें आप के पांच मंत्रियों समेत नौ विधायक हैं। एक विधायक डॉ. राजकुमार चब्बेवाल कांग्रेस से इस्तीफा देकर आप के टिकट पर होशियारपुर से प्रत्याशी हैं। कांग्रेस के तीन विधायक भी मैदान में हैं।

मैदान में इन दिग्गजों की दांव पर प्रतिष्ठा

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग व कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की प्रतिष्ठा दांव पर है। इस बार पटियाला से परनीत कौर और लुधियाना से रवनीत बिट्टू भाजपा की टिकट पर मैदान में हैं। अमेरिका के पूर्व राजदूत तरनजीत संधू अमृतसर, पूर्व आइएएस परमपाल कौर बठिंडा, हंसराज हंस फरीदकोट से मैदान में हैं। शिअद की हरसिमरत कौर बादल की साख भी दांव पर है। वह बठिंडा से चौथी जीत के लिए मैदान में हैं।

ये भी पढ़ें: Fatehgarh Sahib Accident: सरहिंद रेलवे स्टेशन से कुछ दूरी पर दो ट्रेनें आपस में टकराई, मच गई चीख पुकार; दो लोको पायलट घायल

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर