Move to Jagran APP

पंजाब के कई जिलों में जमकर बरसे बदरा, बारिश से धान को पहुंचा नुकसान; किसानों के माथे पर आई चिंता की लकीरें

Rain in Punjab पंजाब के कई जिलों में आज सुबह बदरा जमकर बरसे हैं। इससे मंडियों में पड़ी धान भीगने से किसानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा। हले से ही धान में नमी की मात्रा को कम करने के लिए इसे मंडियों में सूखने की प्रक्रिया चल रही है। ऊपर से वर्षा के कारण खरीद का काम प्रभावित होगा। वहीं होशियारपुर में भी घनघोर घटाएं उमड़ी हुई है।

By Jagran NewsEdited By: Himani SharmaUpdated: Mon, 16 Oct 2023 09:16 AM (IST)
Hero Image
पंजाब के कई जिलों में जमकर बरसे बदरा
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। पंजाब के कई जिलों में सोमवार सुबह बारिश दर्ज हुई। सुबह चार बजे हुई बारिश से अनाज मंडी में खुले आसमान के नीचे पड़ी हजारों टन धान की फसल भीग गई। मुक्‍तसर में रविवार को भी बारिश से धान भीग गई थी।

डिप्टी कमिश्नर डॉ. रूही दुग ने दो दिन पहले ही प्रेस बयान जारी कर मौसम विभाग द्वारा जारी वर्षा के अलर्ट को लेकर मंडी बोर्ड के अधिकारियों को धान की संभाल के प्रबंध मुकम्मल करने के निर्देश दे दिए थे। बावजूद प्रबंध पूरे नहीं किए गए जिसके चलते सोमवार लगातार दूसरे दिन मंडी में पड़ी धान की फसल को नुकसान पहुंचा है।

किसानों को भारी नुकसान

वहीं तरनतारन में भी हल्‍की बूंदाबांदी हुई। साथ ही फरीदकोट जिले में सुबह से बारिश हो रही है। मंडियों में धान की फसल भीग गई है। इससे किसानों को काफी नुकसान पहुंचा है। उनके माथे पर चिंता की लकीरें आ गई हैं। अब पकी हुई फसल को काटना मुश्किल साबित होगा।

जालंधर में बारिश

जालंधर में भी आसमान में बादल छाने के बाद तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है। इस कारण मंडियों में चल रहा धान की खरीद का काम प्रभावित होगा। पहले से ही धान में नमी की मात्रा को कम करने के लिए इसे मंडियों में सूखने की प्रक्रिया चल रही है। ऊपर से वर्षा के कारण खरीद का काम प्रभावित होगा।

वहीं होशियारपुर में भी घनघोर घटाएं उमड़ी हुई है। तेज हावाओं के साथ यदि भारी बारिश हुई तो यहां भी किसानों की टेंशन बढ़ना लाजमी है।

बठिंडा में सुबह के समय हल्की बारिश हुई है। फिलहाल इस समय धूप निकली है। हालांकि बारिश के बाद शहर में कई जगह पर जलभराव भी हो गया है।

यह भी पढ़ें: Punjab: बदलते मौसम में बच्चे-बुजुर्गों का रखें खास ध्यान, विभाग ने सतर्क रहने को कहा; आज बारिश की संभावना

फिरोजपुर में भी बारिश होने से धान की फसलें भीग गई हैं। बता दें मंडियों में तिरपालों का सही प्रबंध न होने के कारण थोड़ी बहुत ही धान को ढका गया। बाकी खुले में पढ़ी भीगती रही। जिस कारण मंडी में पड़ी धान की फसल को नुकसान पहुंचा है।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।