Move to Jagran APP

Punjab News: उपचुनाव के लिए जमीन तैयार करने में जुटी विपक्षी पार्टियां, राजा वड़िंग के सामने घर बचाने की चुनौती

पंजाब में चार विधानसभा सीटों के लिए होने वाले उपचुनाव से पहले विपक्षी पार्टियां कांग्रेस शिअद और भाजपा पंचायत चुनाव के जरिए अपनी ताकत दिखाने की कोशिश कर रही हैं। कांग्रेस ने पंचायत चुनाव में धांधली का आरोप लगाते हुए गिद्दड़बाहा में धरना दिया जिसकी अगुवाई प्रदेश प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने की। पंजाब में चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने वाला है।

By Kailash Nath Edited By: Rajiv Mishra Updated: Fri, 11 Oct 2024 01:44 PM (IST)
Hero Image
पंचायत चुनाव के जरिये उपचुनाव की तैयारी कर रहीं विपक्षी पार्टियां (फाइल फोटो)

कैलाश नाथ, चंडीगढ़। पंचायत चुनाव के जरिये विपक्षी पार्टियां कांग्रेस, शिअद और भाजपा गिद्दड़बाहा विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए तैयारी कर रही हैं। पंचायत चुनाव में धांधली का आरोप लगाकर कांग्रेस ने गिद्दड़बाहा में धरना दिया। इसकी अगुआई कांग्रेस के प्रदेश प्रधान व लुधियाना के सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने की।

सुखबीर बादल भी धरने में पहुंचे

वहीं, श्री अकाल तख्त द्वारा तनखाइया घोषित होने के बाद राजनीति परिदृश्य से गायब दिख रहे शिअद अध्यक्ष सुखबीर बादल भी पार्टी की ओर से दिए धरने में पहुंचे। भाजपा नेता मनप्रीत बादल भी गिद्दड़बाहा में सक्रिय हो गए हैं। वह भी लगातार पंचायत चुनाव में हो रही कथित धांधली को लेकर लोगों से मिल रहे हैं।

चार विधानसभा सीटों पर होना है उपचुनाव

बता दें कि राज्य में चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं। इसमें बरनाला, गिद्दड़बाहा, चब्बेवाल और डेराबाबा नानक शामिल हैं। गिद्दड़बाहा इसलिए भी सबसे हाट सीट है, क्योंकि सांसद बनने से पहले वड़िंग यहां से विधायक थे। उन्होंने लगातार तीन बार यहां से विधानसभा चुनाव जीता है। वड़िंग हर हाल में अपने गृह नगर की सीट को बचाना चाहते हैं।

इस सीट पर मनप्रीत बादल का होता था कब्जा

इससे पहले इस सीट पर मनप्रीत बादल का कब्जा होता था। मनप्रीत तब शिअद में थे। मनप्रीत का राजनीतिक करियर भी इसी विधानसभा क्षेत्र से शुरू हुआ था। मनप्रीत वर्ष 2022 का विधानसभा चुनाव हारने के बाद कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आ गए थे। लोकसभा चुनाव में ही वह सक्रिय नहीं रहे। इसका कारण यह बताया गया था कि उन्होंने स्टंट डलवाया है।

मनप्रीत के जरिए पांव मजबूत करना चाहती है भाजपा

वहीं, गिद्दड़बाहा उपचुनाव आने के साथ ही मनप्रीत वहां पर सक्रिय हो गए हैं। भाजपा भी मनप्रीत के जरिये गिद्दड़बाहा में अपने पांव मजबूत करना चाहती है। बता दें कि इससे पहले भाजपा कभी भी गिद्दड़बाहा में विधानसभा चुनाव नहीं लड़ी है। शिअद भी अपनी इस सीट को फिर से पाना चाहता है। इसके लिए सुखबीर सक्रिय हो गए हैं।

यह भी पढ़ें- Dussehra 2024: कई सौ साल पुराना है जालंधर के दशहरा का इतिहास, रावण से पहले फूंका जाएगा नशे का पुतला

आप ने भी उपचुनाव की तैयारी शुरू कर दी

जबकि सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी ने भी उपचुनाव को लेकर तैयारियां शुरू कर दी थी। आप ने सुखबीर बादल के करीबी हरदीप सिंह डिंपी ढिल्लों को पार्टी में शामिल करवाया था। चुनाव आयोग ने उपचुनाव की घोषणा नहीं की और इस बीच में पंचायत चुनाव आ गए। इसे लेकर सभी पार्टियों ने आप के खिलाफ गिद्दड़बाहा में मोर्चा खोल रखा है।

यह भी पढ़ें- पंजाब में नैनो कार का प्लांट लगाना चाहते थे रतन टाटा, इस वजह से फंस गई पेच; आरओ से लेकर कैंसर इलाज तक खूब की थी मदद

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें