Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Punjab Politics: अंगुराल और CM मान की तकरार के बीच अकाली दल की एंट्री, अर्शदीप कलेर बोले- सीएम पर लगे आरोपों की हो जांच

शीतल अंगुराल ने मुख्यमंत्री भगवंत मान पर आरोप लगाए हैं। ऐसे में अब इस मामले में अकाली दल की भी एंट्री हुई है। शिअद के नेता अर्शदीप कलेर ने कहा कि अंगुराल ने आप के करप्शन का खुलासा किया है। क्योंकि अभी तक आप के विधायकों पर आरोप लगते थे। लेकिन अब सीधा आरोप मुख्यमंत्री व उनके परिवार पर लगा है।

By Kailash Nath Edited By: Prince Sharma Updated: Thu, 04 Jul 2024 06:06 PM (IST)
Hero Image
मुख्यमंत्री पर लगे आरोप गंभीर, केंद्र सरकार जांच करवाए: शिअद

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। शिरोमणि अकाली दल के नेता अर्शदीप कलेर ने कहा हैं कि जालंधर वेस्ट से भाजपा उम्मीदवार शीतल अंगुराल द्वारा मुख्यमंत्री व उनके परिवार पर लगाए गए आरोप बेहद गंभीर है।

शिअद नेता ने कहा, अंगुराल आम आदमी पार्टी से विधायक थे। उसने आम आदमी पार्टी के करप्शन का पर्दाफाश किया है। क्योंकि अभी तक आप के विधायकों पर आरोप लगते थे। लेकिन अब सीधा आरोप मुख्यमंत्री व उनके परिवार पर लगा है। अत: इसकी जांच होनी चाहिए।

मुख्यमंत्री को देना चाहिए जवाब

शिअद नेता ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान को आरोपों का जवाब सामने आकर देना चाहिए। क्योंकि यह बात सामने आ गई है कि उनके परिवार द्वारा विधायकों को साथ लेकर किस प्रकार से पंजाब को लूटा जा रहा है।

उन्होंने कहा, पहले भी कई बार सबूतों व पेन ड्राइव की बात हुई है। लेकिन मुख्यमंत्री ने कभी भी एक्शन नहीं लिया। फिर चाहे कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक हो या बलकार सिंह।

यह भी पढ़ें- Punjab News: पूर्व कांग्रेसी विधायक कुलबीर सिंह जीरा को हाई कोर्ट से बड़ी राहत, संपत्ति विवाद में मिली अंतरिम जमानत

मुख्यमंत्री ने इनके विरुद्ध कभी कार्रवाई नहीं की। शिअद नेता ने कहा, भाजपा की सरकार केंद्र में हैं और उनके ही प्रत्याशी इतने गंभीर आरोप लगा रहे है। इसलिए केंद्र सरकार को इन गंभीर आरोपों की जांच करवानी चाहिए।

शीतल ने क्या लगाए आरोप

शीतल ने मुख्यमंत्री के परिवार पर जालंधर के एक विधायक के माध्यम से रुपये वसूली के आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा कि वह पांच जुलाई को मुख्यमंत्री को सबूत देंगे इसके जवाब में 3 जुलाई को मुख्यमंत्री ने कहा था कि 5 जुलाई का इंतजार क्यों यह सबूत आज ही दो।

बता दें कि आम आदमी पार्टी के शीतल अंगुराल ने लोकसभा चुनाव से पहले सुशील कुमार रिंकू के साथ भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन की थी।

यह भी पढ़ें- Punjab News: भारत-पाक बॉर्डर पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, BSF ने फिरोजपुर में पाकिस्तानी नागरिक को किया गिरफ्तार

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें