Move to Jagran APP

CTU Buses हो रहीं सेनिटाइज, दिल्ली जाने वाली बसों को दिया जा रहा सर्टिफ‍िकेट

हिमाचल प्रदेश उत्तराखंड और हरियाणा में जाने के लिए सीटीयू बसों का भी प्रयोग किया जाता हैं। इस बात को ध्यान में रखते हुए सीटीयू प्रबंधक ने बसों की सेनिटाइजेशन शुरू हो गया है।

By SatpaulEdited By: Updated: Sun, 15 Mar 2020 09:50 AM (IST)
Hero Image
CTU Buses हो रहीं सेनिटाइज, दिल्ली जाने वाली बसों को दिया जा रहा सर्टिफ‍िकेट

चंडीगढ़, जेएनएन। कोरोना के असर को देखते हुए शनिवार से चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग (सीटीयू) बसों को सेनिटाइज करना शुरू कर दिया। सीटीयू बसों में हर रोज औसतन सवा लाख यात्री सफर करते हैं। इससे वायरस के फैलने का खतरा बढ़ जाता है। इसके अलावा सीटीयू बसों का संचालन न केवल लोकल रूट्स पर होता है बल्कि लांग रूट पर भी बड़ी संख्या में बसें चलती है।

हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और हरियाणा में जाने के लिए सीटीयू बसों का भी प्रयोग किया जाता हैं। इस बात को ध्यान में रखते हुए सीटीयू प्रबंधक ने बसों की सेनिटाइजेशन शुरू हो गया है। अमूमन सीटीयू बसों की सफाई रेगुलर की जाती है, लेकिन डिसइनफेक्टेंट सेनिटाइजर से हर बस को साफ किया जा रहा है। इस दवाई से कोरोना वायरस के प्रभाव को रोका जा सकता है। चंडीगढ़ से दिल्ली जाने वाली बसों को सर्टिफिकेट भी दिया जा रहा है।

सभी आंगनबाड़ी सेंटर भी बंद 

यूटी हेल्थ डिपार्टमेंट ने आदेश जारी कर शहर के सभी आंगनबाड़ी सेंटरों को 31 मार्च तक के लिए बंद कर दिया है। आदेश के मुताबिक सभी आंगनबाड़ी वर्कर और हेल्पर फील्ड से जुड़े अपने कार्यों को नियमित रूप से करेंगे। लेकिन बच्चों के लिए आंगनबाड़ी सेंटर नहीं खोले जाएंगे। इसके अलावा हेल्थ डिपार्टमेंट गर्भवत्ती महिलाओं को विशेषकर अपना ध्यान रखने के लिए कहा है। क्योंकि कोरोना वायरस एक संक्रमित वायरस है। ऐसे में अगर कोई भी गर्भवती महिला किसी भी कोरोना वायरस से पीडि़त व्यक्ति के संपर्क में आती है तो महिला के अलावा गर्भ में पल रहे शिशु पर भी इसका जानलेवा असर पड़ सकता है। 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।