Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

पंजाब का बेटा Shubman Gill भारत को बनाएगा वर्ल्‍ड चैंपियन, टीम इंडिया ने सौंपी बहुत बड़ी जिम्‍मेदारी

Shubman Gill In Team India पंजाब के बेटे शुभमन गिल का वर्ल्ड कप 2023 के लिए टीम इंडिया में सिलेक्शन हो गया है। शुभमन गिल का अब तक का प्रदर्शन काफी जबरदस्त रहा है। शुभमन गिल ने सोमवार को ही नेपाल के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए 62 गेंदों में 67 रन बनाए। अब हर किसी को उस पल का इंतजार है जब शुभमन गिल का बल्ला वर्ल्ड कप में चलेगा।

By Rajat MouryaEdited By: Rajat MouryaUpdated: Tue, 05 Sep 2023 02:56 PM (IST)
Hero Image
वर्ल्ड कप में बोलेगा पंजाब के बेटे शुभमन गिल का बल्ला, टीम इंडिया में हुआ सिलेक्शन (फाइल फोटो)

चंडीगढ़, जागरण डिजिटल डेस्क। Shubman Gill World Cup 2023 पंजाब के फाजिल्का से आने वाले क्रिकेटर शुभमन गिल का वर्ल्ड कप 2023 (World Cup 2023) के लिए टीम इंडिया में चयन हो गया है। वर्ल्ड कप के लिहाज से टीम इंडिया में शुभमन गिल का सिलेक्शन काफी अहम माना जा रहा है। इस समय शुभमन गिल अच्छी फॉर्म में भी नजर आ रहे हैं। शुभमन गिल ने सोमवार को ही नेपाल के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए 62 गेंदों में 67 रन बनाए।

Who Is Shubman Gill चलिए अब आपको शुभमन गिल के बार में कुछ खास बातें बताते हैं। शुभमन गिल का जन्म (Shubman Gill Birth) 8 सितंबर 1999 को पंजाब के फाजिल्का में हुआ था। शुभमन का परिवार खेती-बाड़ी करता था। बताया जाता है कि शुभमन के पिता लखविंदर सिंह क्रिकेट में अपना करियर बनाना चाहते थे। लेकिन किसी कारण उनका यह सपना अधूर रह गया। हालांकि, इसके बाद उन्होंने अपने बेटे को क्रिकेटर बनाने की ठान ली।

लखविंदर सिंह (Lakhvinder Singh) ने छोटी उम्र में ही अपने बेटे की क्रिकेट प्रतिभा को पहचान लिया था। इसके बाद उन्होंने शुभमन की ट्रेनिंग शुरू करवाई। शुभमन गिल ने पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन अकादमी (Punjab Cricket Association Academy) में शामिल होने से पहले कुछ समय के लिए अपने स्कूल से कोचिंग प्राप्त की।

डोमेस्टिक करियर (Shubman Gill Domestic Career)

शुभमन गिल ने पंजाब अंडर-16 विजय मर्चेंट ट्रॉफी में नाबाद दोहरा शतक बनाया। 2014 में पंजाब अंतर-जिला अंडर-16 प्रतियोगिता में उन्होंने 351 रन बनाए और निर्मल सिंह के साथ 587 रनों की रिकॉर्ड ओपनिंग साझेदारी की। इसके बाद 2016-17 विजय हजारे ट्रॉफी में गिल ने वन डाउन बल्लेबाजी करते हुए पंजाब के लिए अपनी लिस्ट ए की शुरुआत की।

वहीं, शुभमन गिल को 2019-20 दलीप ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया का कप्तान चुना गया था। गिल को अक्टूबर 2019 में 2019-20 देवधर ट्रॉफी के लिए भारत-सी टीम का कप्तान चुना गया था। उन्होंने नवंबर 2019 में सबसे कम उम्र के क्रिकेटर के रूप में प्रतियोगिता में एक टीम का नेतृत्व किया।

अंतरराष्ट्रीय करियर (Shubman Gill International Career)

शुभमन गिल फरवरी 2017 में इंग्लैंड अंडर-19 को सीरीज में हराने वाली भारत की अंडर-19 टीम का हिस्सा थे। उन्हें दिसंबर 2017 में 2018 अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप के लिए भारत की टीम का उप-कप्तान नियुक्त किया गया था। इसके बाद उन्होंने 31 जनवरी, 2019 को हैमिल्टन के सेडॉन पार्क में सीरीज के चौथे वनडे में न्यूजीलैंड के खिलाफ एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय (ODI) क्रिकेट में डेब्यू किया। फरवरी 2020 में उन्हें एक बार फिर भारत की टेस्ट टीम के लिए चुना गया।

Shubman Gill In ODI शुभमन गिल ने एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 29 मैच में 1514 रन बनाए हैं। उनके नाम 4 शतक, एक दोहरा शतक और 5 अर्धशतक हैं। वहीं, टेस्ट में उन्होंने 18 मैच में 966 रन बनाए हैं। उनके नाम 2 शतक और 5 अर्धशतक हैं। वहीं, टी-20 (T20) में शुभमन गिल ने 11 मैचों में 146 की स्ट्राइक रेट से 304 रन बनाए हैं। उनके नाम एक शतक भी है। आईपीएल (IPL) में शुभमन गिल का करियर काफी जबरदस्त रहा है। उन्होंने 91 मैच में 134 की स्ट्राइक रेट से 2790 रन बनाए हैं। उनके नाम 3 शतक और 18 अर्धशतक हैं।

क्रिकेटर शुभमन गिल के रिकॉर्ड्स

  • वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले सबसे युवा क्रिकेटर
  • देवधर ट्रॉफी में टीम का नेतृत्व करने वाले सबसे युवा क्रिकेटर
  • 2018-19 रणजी ट्रॉफी में पंजाब के लिए सबसे ज्यादा स्कोर (728) करने वाले खिलाड़ी
  • 2018 U-19 विश्व कप में भारत के लिए सबसे ज्यादा स्कोर (372) करने वाले खिलाड़ी