Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Punjab News: CM सुक्खू से मिले सुखबीर; हिमाचल में पंजाबियों के साथ हो रही मारपीट पर की चर्चा

सुखवीर सिंह बादल (Sukhbir Singh Badal) ने गुरुवार को हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू (Sukhvinder Singh Sukhu) से मुलाकात की। उन्होंने इस दौरान हिमाचल में पंजाब के सैलानियों के साथ हो रही मारपीट की घटनाओं को लेकर चर्चा की। शिरोमणि अकाली दल अक्सर कांग्रेसी नेताओं के साथ दूरी बनाकर रखती है। हालांकि इसके बावजूद सुखवीर बादल ने सुक्खू से मुलाकात की है।

By Inderpreet Singh Edited By: Nitish Kumar Kushwaha Updated: Thu, 08 Aug 2024 08:31 PM (IST)
Hero Image
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मुलाकात करते सुखबीर बादल। (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल ने गुरुवार को हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मुलाकात की। मुख्यमंत्री के कार्यालय में दोनों ही नेताओं के बीच विचार विमर्श भी चला।

इस मुलाकात के दौरान सुखबीर बादल ने हिमाचल प्रदेश में पंजाबियों पर पिछले दिनों हुए हमले व अभद्र व्यवहार को लेकर चर्चा की। खास बात ये है कि हिमाचल में कांग्रेस की सरकार है और शिरोमणि अकाली दल अक्सर कांग्रेसी नेताओं के साथ दूरी बनाकर रखती है।

एक घंटे तक चली बैठक

इस मुलाकात की जानकारी सुखबीर बादल ने खुद एक्स पर दी। पार्टी की ओर से इसे अनौपचारिक बैठक बताया गया। जानकारी के अनुसार दोनों नेताओं के बीच बैठक करीब एक घंटे तक चली। पार्टी में चल रही उठा-पटक और पंथक मुद्दे पर विरोधियों द्वारा लगातार घेरे जाने के बीच सुखबीर बादल लंबे समय बाद किसी राजनीतिक गतिविधि का हिस्सा बने।

पंजाबियों को हो रही परेशानियों को लेकर की चर्चा

बता दें की करीब दो माह पूर्व हिमाचल प्रदेश में पंजाब से गए सैलानियों के साथ मारपीट की घटनाएं सामने आई थी। जिसके बाद पंजाब में भी हिमाचल प्रदेश के टैक्सी चालकों के साथ कमोवेश ऐसा ही कुछ हुआ।

जिसे लेकर दोनों राज्यों के लोगों के बीच काफी रोष पैदा हो गया था। शिरोमणि अकाली दल लगातार इस मुद्दे को उठा रहा था। इसी संबंध में सुखबीर बादल ने सुक्खू से मुलाकात कर इन मुद्दों का हल करने की अपील की।

यह भी पढ़ें: Punjab News: अकाली सरकार के दौरान बेअदबी, SAD चीफ सुखबीर बादल ने मांगी माफी; जत्थेदार को दिया पत्र सार्वजनिक