Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Punjab Politics: 'कांग्रेस ने हिंदुओं को पंजाब में बनाया सेकेंड क्लास सिटीजन...', जाखड़ ने राजा वड़िंग पर जमकर साधा निशाना

Punjab Politics News पंजाब के भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्‍होंने राजा वड़िंग पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस बताए पंजाब में ध्रुविकरण शब्द कहां से आया। सुनील जाखड़ ने आगे कहा कि कांग्रेस ने हिंदुओं को पंजाब में सेकेंड क्‍लास सिटीजन बना दिया है। जाखड़ ने वित्तमंत्री चीमा पर भी आरोप लगाए हैं।

By Kailash Nath Edited By: Himani Sharma Updated: Mon, 24 Jun 2024 07:37 PM (IST)
Hero Image
भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ ने कांग्रेस पर किया वार (फाइल फोटो)

कैलाश नाथ, चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रधान सुनील जाखड़ ने कांग्रेस की तरफ से लगाए जा रहे ‘ध्रुविकरण’ के आरोपों पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को यह बताना चाहिए ज्ञानी गुरमुख सिंह मुसाफिर (हरियाणा के अस्तित्व में आने के बाद बने पंजाब के पहले मुख्यमंत्री) से लेकर कैप्टन अमरिंदर सिंह तक यह नाम तो पंजाब में नहीं था। फिर यह शब्द कौन लेकर आया।

जााखड़ ने वड़िंग से पूछे सवाल

जाखड़ ने सवाल उठाया कि खडूर साहिब और फरीदकोट में जब लोग एकत्रित हो तो पंथ एकजुट हो जाता है, जब असुरक्षित हिंदू एक साथ हो जाते हैं तो ध्रुविकरण हो जाता है। कांग्रेस के प्रदेश प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा बताएं कि उन्होंने कट्टवादियों की जीत पर अभी तक क्यों नहीं कुछ बोला।

जाखड़ ने कहा, पंजाब में कभी भी हिंदू सिख की बात नहीं हुई लेकिन कांग्रेस ने हिंदुओं के आगे एक लाल लकीर खींच दी। तभी तो कांग्रेस ने आज तक अंबिका सोनी के उस बयान को निजी तक नहीं बताया जिसमें उन्होंने कहा था कि पंजाब में पगड़ीधारी ही मुख्यमंत्री हो सकता है। उसी दिन पंजाब में कांग्रेस ने हिंदुओं को दूसरी श्रेणी में लाकर खड़ा कर दिया।

आरोप लगाने से पहले अपने अंदर झांक कर देखे कांग्रेस: जाखड़

कांग्रेस ने वह लकीर खींची की अगर आप गैर सिख हैं तो सचिवालय की दूसरी मंजिल (मुख्यमंत्री का दफ्तर) पर आपका दफ्तर नहीं हो सकता है। इसलिए भाजपा पर आरोप लगाने से पहले बाजवा और वड़िंग को अपने अंदर झांक कर देख लेना चाहिए और कुछ नहीं तो लोक सभा चुनाव के परिणाम को ही देख लें।

यह भी पढ़ें: Golden Temple में योग करने वाली अर्चना मकवाना के आरोपों पर SGPC ने तोड़ी चुप्पी, कहा- सिखों को बदनाम न करें...

जहां पर भाजपा को वोट पड़े हैं वहां पर कांग्रेस को भी वोट पड़े हैं। जाखड़ ने सवाल उठाए कि कांग्रेस को तो यह भी बताना चाहिए कि आखिर हिंदुओं के मन में यह असुरक्षा की भावना आई कहां से।

वित्तमंत्री चीमा पर भी जाखड़ ने साधा निशाना

जाखड़ ने सवाल खड़े किए फरीदकोट में हंस राज हंस किसानों की वजह से हारे या कट्टरवादियों की वजह से। जब कट्टरवादी फरीदकोट और खडूरसाहिब की सीट जीतते हैं तो यह नेता कहते हैं पंथ एकजुट हो रहा है। जब हिंदू एकत्रित होते हैं तो उन्हें ध्रुविकरण का नाम दिया जाता है। एक सवाल के जवाब में जाखड़ ने कहा, वित्तमंत्री हरपाल चीमा कहते हैं बाजवा का शरीर कांग्रेस में हैं और आत्मा भाजपा में।

यह भी पढ़ें: Smoking Ban: पंजाब के स्‍कूलों के आसपास तंबाकू बिक्री पर बैन, लगे नो स्मोकिंग के बोर्ड; नियम तोड़ना पड़ सकता है भारी

वित्तमंत्री को ऐसा कहने का कोई अधिकार नहीं हैं। क्योंकि बाजवा वो नेता हैं, उन्हें जिसने चार सुरक्षा गार्ड मुहैया करवाए वह उसी के हो जाते हैं। आम आदमी पार्टी वाले सुरक्षा गार्ड दे दें तो वह उनके हो जाएंगे। वैसे भी कांग्रेस और आप का सैद्धांतिक समझौता है। जल्द ही कांग्रेस वाले केजरीवाल की रिहाई के लिए दिल्ली में नारे लगाते हुए भी दिखाई देंगे।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें