Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

देश में मुसलमानों की आबादी 18 प्रतिशत और हम 2%, पर वह एकजुट नहीं; सुखबीर बादल ने जनता से की अपील

सुखबीर सिंह बादल ने मुख्यमंत्री मान पर निशाना साधते हुए कहा कि वह सीएम को सिख नहीं मानते हैं। सुखबीर बादल ने कहा कि मैं मुख्यमंत्री को सिख नहीं मानता हूं। उनके बाल भी कटे हुए हैं। बादल ने आगे कहा कि सीएम हर दिन ऐसे बयान देते हैं जिससे हमें दुख होता है। बादल ने आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल पर पंजाब सरकार चलाने का भी आरोप लगाया।

By Agency Edited By: Nidhi Vinodiya Updated: Tue, 26 Dec 2023 04:00 PM (IST)
Hero Image
देश में मुसलमानों की आबादी 18 प्रतिशत और हम 2%, पर वह एकजुट नहीं

एएनआई, चंडीगढ़। शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान पर निशाना साधते हुए कहा कि वह सीएम को सिख नहीं मानते हैं। एक पत्रकार वार्ता में सुखबीर बादल ने कहा कि मैं मुख्यमंत्री को सिख नहीं मानता हूं। उनके बाल भी कटे हुए हैं। बादल ने आगे कहा कि सीएम हर दिन ऐसे बयान देते हैं, जिससे हमें दुख होता है। बादल ने आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल पर पंजाब सरकार चलाने का भी आरोप लगाया। बादल ने केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली के सीएम पंजाब के भी मुख्यमंत्री हैं।

केजरीवाल पर लगाया पंजाब को नयंत्रित करने का आरोप

उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने जिस तरह से पंजाब को नियंत्रित किया है, पंजाब के खजाने का पूरा खर्च केजरीवाल पर हो रहा है।"

हर राज्य में अकाली दल की इकाइयां स्थापित करेगा शिअद

बादल ने कहा कि देश में मुसलमानों की आबादी लगभग 18 प्रतिशत है, लेकिन उनके पास कोई नेतृत्व नहीं है क्योंकि वे एकजुट नहीं हैं। हम 2 प्रतिशत हैं और हम श्री अकाल तख्त साहिब के तहत एकजुट हैं। मैं आप सभी से अपील करता हूं कि ऐसा न करें। हमें एकजुट रहेंगे।  बादल ने ये भी कहा कि शिरोमणि अकाली दल सभी राज्यों में पार्टी इकाइयां स्थापित करेगा। 

2022 के विधानसभा चुनाव में शिअद को मिली थी 12 सीटें 

बता दें कि भगवंत मान के नेतृत्व वाली AAP ने 2022 के विधानसभा चुनावों में पंजाब में शानदार जीत हासिल करते हुए 92 सीटें जीतीं। कांग्रेस 18 सीटों के साथ दूसरे नंबर पर थी। बादल की अकाली दल सिर्फ 12 सीटें जीत सकी।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें