Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

24 घंटे सप्लाई शुरू होने पर बढ़ेंगे पानी के रेट

24 घंटे पानी की सप्लाई शुरू करने के प्रोजेक्ट से लोगों की जेब भी ढीली होगी। 2027 से 24 घंटे पानी की सप्लाई शुरू होगी। इस साल एक अप्रैल से पानी के रेट में डेढ़ गुना तक इजाफा हुआ था।

By JagranEdited By: Updated: Wed, 29 Jun 2022 06:04 PM (IST)
Hero Image
24 घंटे सप्लाई शुरू होने पर बढ़ेंगे पानी के रेट

राजेश ढल्ल, चंडीगढ़

24 घंटे पानी की सप्लाई शुरू करने के प्रोजेक्ट से लोगों की जेब भी ढीली होगी। 2027 से 24 घंटे पानी की सप्लाई शुरू होगी। इस साल एक अप्रैल से पानी के रेट में डेढ़ गुना तक इजाफा हुआ था। प्रशासन की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार हर साल पानी का रेट पांच फीसद बढ़ा दिया जाएगा।

24 घंटे पानी की सप्लाई शुरू होने पर 2027 से रेट और बढ़ने का कारण यह है कि इस प्रोजेक्ट के लिए चंडीगढ़ नगर निगम फ्रांस की एएफडी (सरकारी एजेंसी) से 412.80 करोड़ रुपये की ग्रांट ले रहा है। ग्रांट की राशि वापस लौटाने के लिए पानी के रेट बढ़ाए जाएंगे। प्रोजेक्ट के शुरू होने पर वर्तमान के मुकाबले रेट डेढ़ से चार गुना बढ़ जाएंगे। 24 घंटे पानी की सप्लाई शुरू करने की प्रोजेक्ट रिपोर्ट साल 2019 में नगर निगम के सदन ने पास किया था। रिपोर्ट में प्रोजेक्ट के लागू होने के बाद बढ़ने वाले रेट का स्लैब भी शामिल है। फ्रांस की एएफडी इसी रिपोर्ट के आधार पर लोन देने के लिए तैयार हुई थी। जो 412 करोड़ रुपये का लोन लिया जा रहा है, उसे चंडीगढ़ नगर निगम 15 साल में चुकाएगा। इस पर दो फीसद ब्याज का भुगतान भी करना होगा। चंडीगढ़ में इस समय सुबह और शाम 10 घंटे के लिए पानी की सप्लाई होती है। स्मार्ट सिटी के अनुसार बिना मीटर के कहीं पर भी पानी की सप्लाई नहीं आएगी। यूरोपियन यूनियन से मिली 97.87 करोड़ की ग्रांट नहीं लौटानी होगी

इस प्रोजेक्ट पर कुल खर्चा 576.57 करोड़ रुपये का आएगा। इसमें यूरोपियन यूनियन कमिशन से 97.87 करोड़ रुपये की ग्रांट मिल रही है, लेकिन यह राशि वापस करने की जरूरत नहीं है। यह यूनियन की ओर से इसेंटिव के तौर पर मिल रही है। इस प्रोजेक्ट पर प्रशासन, नगर निगम और स्मार्ट सिटी का खुद का 80.92 करोड़ रुपये का खर्चा आएगा। एक अप्रैल से बढ़े हुए रेट हुए हैं लागू

स्लैब रेट शून्य से 15 3 रुपये 16 से 30 6 रुपये 31 से 60 10 रुपये 60 से ऊपर 20 रुपये 24 घंटे पानी की सप्लाई शुरू होने पर यह रेट होंगे लागू स्लैब रेट (प्रति किलोलीटर) डोमेस्टिक टैरिफ नॉन रेजिडेंशियल सप्लाई

शून्य से 15 5 रुपये 15 रुपये 16 से 30 15 रुपये 30 रुपये 31 से 60 20 रुपये 40 रुपये 60 से ऊपर 25 रुपये 50 रुपये प्रोजेक्ट के लिए दूसरे देश की सरकारी एजेंसी से लोन लेने की क्या जरूरत है। शहर में नगर निगम की काफी प्रापर्टी पड़ी है, जिन्हें बेचकर प्रोजेक्ट की राशि जुटाई जा सकती है। ऐसे में लोन की राशि लौटाने के लिए पानी के रेट बढ़ाने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। स्मार्ट सिटी को हर साल करोड़ रुपये का फंड मिलता है। उसमें से क्यों नहीं खर्चा किया जाता। आज भी शहर में पानी की कोई कमी नहीं है। शहरवासी अभी मिल रहे पानी की सप्लाई से संतुष्ट हैं

- बलजिदर सिंह बिट्टू,चेयरमैन, फासवेक

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें