Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

कौन था Sukha Dunike, जो कनाडा में रहकर संभाल रहा था बंबीहा गैंग की जिम्मेदारी; यहां पढ़िए पूरी कहानी

सुक्खा दुनिके पंजाब के मोगा के दुनिके कलां का रहने वाला था जिसकी कनाडा के विनीपिग में गोली मारकर हत्या कर दी। इससे पहले खालिस्तान टाइगर फोर्स (केटीएफ) के आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की भी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। कुछ दिन पहले ही भारत ने सुक्खा को मोस्ट वांटेड गैंगस्टर घोषित किया था वह कनाडा में रहकर बंबीहा गिरोह की गतिविधियां संभाल रहा था।

By Rohit KumarEdited By: Jeet KumarUpdated: Thu, 21 Sep 2023 04:41 PM (IST)
Hero Image
भारत में मोस्ट वांटेड गैंगस्टर सुखदूल सिंह सुक्खा दुनिके की कनाडा में हत्या

चंडीगढ़, रोहित कुमार: Gangster Sukha Murder: पंजाब की ए कैटेगरी के गैंगस्टर सुखदूल सिंह उर्फ सुक्खा दुनिके का कत्ल कर दिया गया है। दुनिके को कनाडा के विनीपिग में गोलियां मारी गई हैं। ध्यान रहे कि करीब दो माह पहले खालिस्तान टाइगर फोर्स (केटीएफ) के आतंकी हरदीप सिंह निज्जर का गोलियां मार कर कत्ल कर दिया गया था। निज्जर के कत्ल को लेकर ही कनाडा और भारत में तानातनी शुरू हुई।

कनाडा की ओर से आरोप लगाया कि निज्जर की हत्या भारतीय एजेंसियों की ओर से कार्रवाई की गई थी। दुनिके 2017 में जाली पासपोर्ट पर कनाडा फरार गया था। दुनिके के ओंटारियो में रहने की सूचना थी। आर्मेनिया में रह रहे गैंगस्टर लकी पटियाल के साथ बंबीहा गिरोह की गतिविधियां संभाल रहा था। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआइए) की ओर से जो 43 गैंगस्टरों की सूची जारी की गई थी उसमें सुक्खा दुनिके का नाम भी शामिल था।

कौन था सुक्खा दुनिके?

सुक्खा दुनिके पंजाब के मोगा के दुनिके कलां का रहने वाला था। ए कैटेगिरी का यह गैंगस्टर पहले मोगा के डीसी कार्यालय में काम करता था। दुनिके के खिलाफ पंजाब में अलग अलग जिलों एक दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज थे। दुनके कुछ समय तक पंजाब की फरीदकोट जेल में भी गुजारा और जेल से बेल पर बाहर आने के बाद वह विदेश भाग गया।

यह भी पढ़ें- हरदीप सिंह निज्जर मामले में भारत और कनाडा के बीच बढ़ा तनाव, राष्ट्रपति बाइडन ने जताई चिंता

संदीप नंगल अंबिया के कत्ल में हथियार मुहैया करवाए

दुनिके का नाम कबड्डी खिलाड़ी संदीप नंगल अंबिया के हत्याकांड में भी सामने आया था साथ ही उसका नाम गैंगस्टरों को हथियार मुहैया करवाने में सामने आया था। वह बंबीहा गैंग से जुड़ा हुआ था। कनाडा जाने के बाद उसने अपना नेटवर्क बढ़ाना शुरू कर दिया। वहीं वह आतंकी अर्शदीप डल्ला के करीब आया। कनाडा भागने के बाद सके खिलाफ चार हत्याओं सहित एक दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज किए गए।

यह भी पढ़ें- निज्जर के बाद कनाडा में मारा गया भारत का एक और दुश्मन, गैंगस्टर सुक्खा ढेर; NIA की मोस्ट वांटेड लिस्ट में था

गैंगस्टरों के लिए सुरक्षित ठिकाना बन गया है कनाडा

पिछले साल मई में लोकप्रिय पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की नृशंस हत्या के बाद, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल सहित सुरक्षा एजेंसियों ने भी कनाडा के खालिस्तानी आतंकवादियों और भारत में विभिन्न अपराधों में शामिल गैंगस्टरों के लिए एक सुरक्षित पनाहगाह के रूप में उभरने पर चिंता व्यक्त की थी। एक मीडिया रिपोर्ट की मानें तो कनाडा में रहने वाले गैंगस्टरों का भारत में आपराधिक गतिविधियों पर खासा प्रभाव है। सिद्धू मूसेवाला की हत्या करवाने वाला गोल्डी बराड़ भी कनाडा में रहता है।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

सुक्खा दुनिके पंजाब में ए कैटेगिरी का गैंगस्टर था। कनाडा में बैठकर बम्बीहा गैंग की गतिविधियां संभाल रहा था।

गैंगस्टर सुक्खा दुनिके को कनाडा के विनीपिग में गोलियां मारी गई हैं।

गैंगस्टर सुक्खा दुनिके को मरवाने की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है।

सुक्खा दुनिके पंजाब में मोगा जिले का रहने वाला था।

सुक्खा गैंगस्टर की हत्या 21 सितंबर को कनाडा में हुई।