Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Yoga Day 2022: योग के फायदे ही फायदे, कई बीमारियों का इलाज संभव, पढ़ें क्यों करें योग

Importance Of Yoga योग आसन शरीर मन और आत्मा को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। शरीर और मन को शांत करने के लिए यह शारीरिक और मानसिक अनुशासन का एक संतुलन बनाता है। योग तनाव और चिंता का प्रबंधन करने में भी सहायक है।

By Ankesh ThakurEdited By: Updated: Tue, 21 Jun 2022 02:37 PM (IST)
Hero Image
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर आज कई कार्यक्रम हुए हैं।

विकास शर्मा, चंडीगढ़। आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस है। इस खास दिन को और ज्यादा खास बनाने के लिए देशभर में योग कार्यक्रम आयोजित किए गए। चंडीगढ़ में 75 अलग-अलग जगहों पर शहरवासियों ने योग क्रियाएं की। वहीं खेलो में भी योग का खास महत्व है।

योग आसन शरीर, मन और आत्मा को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। शरीर और मन को शांत करने के लिए यह शारीरिक और मानसिक अनुशासन का एक संतुलन बनाता है। योग तनाव और चिंता का प्रबंधन करने में भी सहायक है। योग आसन शक्ति, शरीर में लचीलेपन और आत्मविश्वास विकसित करने के लिए जाना जाता है।

योग के फायदे

  • मांसपेशियों के लचीलेपन में सुधार
  • शरीर के आसन और एलाइनमेंट को ठीक करता है
  • बेहतर पाचन तंत्र प्रदान करता है
  • आंतरिक अंग मजबूत करता है
  • अस्थमा का इलाज करता है
  • मधुमेह का इलाज करता है
  • दिल संबंधी समस्याओं का इलाज करने में मदद करता है
  • त्वचा के चमकने में मदद करता है
  • शक्ति और सहनशक्ति को बढ़ावा देता है
  • एकाग्रता में सुधार
  • मन और विचार नियंत्रण में मदद करता है
  • चिंता, तनाव और अवसाद पर काबू पाने के लिए मन शांत रखता है
  • तनाव कम करने में मदद करता है
  • रक्त परिसंचरण और मांसपेशियों के विश्राम में मदद करता है
  • वजन घटाना
  • चोट से संरक्षण करता है

शहर में इन जगहों पर चल रहा मुफ्त शिविर

योगाचार्य रोशन लाल ने बताया कि मौजूदा समय में स्वास्थ्य विभाग एवं आयुष विभाग के अंतर्गत 44 सेंटर चल रहे हैं। इसके अलावा गवर्नमेंट कालेज आफ योग एजुकेशन एंड हेल्थ सेक्टर -23 में सुबह से लेकर शाम तक योग कक्षाएं आयोजित हैं। इन कक्षाओं में भी आम लोग हिस्सा ले सकते हैं। बच्चों व खिलाड़ियों के लिए स्पेशल योग अभ्यास करवाया जाता है।

योग ऐसे बनाता है निरोग

योगाचार्य रोशन लाल ने बताया कि योग स्वस्थ व्यक्ति को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है। इसके अलावा बीमारियों से संबंधित योग करने पर मरीजों का राहत मिलती है। खास बात यह है कि कई ऐसी बीमारियां जिनका एलोपैथी में कोई इलाज नहीं है, योग साधना से उनका इलाज हो सकता है। यह शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ता है और मानसिक तनाव को दूर करता है।

खिलाड़ियों के लिए योग का महत्व

  • शरीर को लचीला मजबूत बनाता है।
  • खिलाड़ियों में एकाग्रता बढ़ाता है।
  • शरीर और मन का तालमेल बनाता है।
  • स्टैमीना बढ़ाता है।
  • हार जीत के दौरान स्वीकार भाव को बढ़ाता है।
  • शरीर को फूर्तीला बनाता है।
  • चोट को सहने की व चोट से बचने की क्षमता बढ़ाता है।
  • मानसिक व शारीरिक तनाव को कम करता है।
  • प्राण शक्ति को सक्रिय रखता है।
लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें