Move to Jagran APP

Chandigarh: युवा कांग्रेस ने BJP की तानाशाही के खिलाफ किया रोष प्रदर्शन, अर्धनग्न होकर लिखा- लोकतंत्र की हत्या बंद करो

चंडीगढ़ युवा कांग्रेस (Chandigarh Youth Congress) की तरफ से सेक्टर 19 में बीजेपी की तानाशाही के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया गया। इस दौरान युवा कार्यकर्ताओं मे अर्धनग्न होकर अपनी पीठ पर लोकतंत्र की हत्या बंद करो लिखकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव को लेकर काफी विरोध प्रदर्शन किया गया। साथ ही बीजेपी पर कई गंभीर आरोप लगाए।

By Jagran News Edited By: Deepak Saxena Updated: Sun, 11 Feb 2024 05:08 PM (IST)
Hero Image
युवा कांग्रेस ने BJP की तानाशाही के खिलाफ किया रोष प्रदर्शन।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने अर्द्धनग्न होकर अपनी पीठ के ऊपर लोकतंत्र की हत्या बंद करो लिखकर सरकार और प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस अवसर पर बोलते हुए चंडीगढ़ कांग्रेस के नेता हरमेल केसरी ने बताया कि पिछली 30 जनवरी को चंडीगढ़ नगर निगम में जिस प्रकार से लोकतंत्र की हत्या हुई और भाजपा के कार्यकर्ता अनिल मसीह ने आठ वोट को निरस्त करके चंडीगढ़ नगर निगम का मेयर भाजपा के उम्मीदवार को घोषित किया।

यह सीधे शब्दों में लोकतंत्र की हत्या: हरमेल केसरी

इस अवसर पर बोलते हुए हरमेल केसरी ने कहा कि पिछले दिनों में भारत रत्न देश के तीन महान लोगों को देने का फैसला किया गया, यह तीनों ही हमारे लिए सम्मानित, महान हस्तियां हैं, लेकिन आप देखिए सरकार की नीति और नियत में कितना फर्क है। एक तरफ पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को मरणोपरांत भारत रत्न देकर सम्मानित कर रहे हैं, वह किसानों के मसीहा माने जाते थे। लेकिन अगर आप दो साल पीछे जाएंगे तो देश के किसानों के खिलाफ तीन ऐसे काले कानून पास किए गए, किसानों ने दिल्ली के बॉर्डर पर सरकार के खिलाफ धरना लगाया और 700 से अधिक किसान शहीद हो गए।

स्वामिनाथन को दे रहे भारत रत्न लेकिन उनकी इच्छा पूरी नहीं कर रही सरकार

फिर दूसरे महान व्यक्ति स्वामीनाथन, जिनकी सबसे बड़ी इच्छा किसानों को फसल पर न्यूनतम समर्थन मूल्य पर देने की थी , सरकार ने अपने 2014 और 2019 के चुनाव में किए गए के इस वादे को भी पूरा नहीं किया और आज स्वामीनाथन को भारत रत्न देकर सम्मानित कर रहे हैं लेकिन उनकी इच्छा को पूरे करने का प्रयास यह सरकार नहीं कर रही।

उसके बाद हमारे पूर्व प्रधानमंत्री आदरणीय नरसिम्हा राव जी को भारत रत्न देने का फैसला लिया गया। नरसिम्हा राव जी को आर्थिक सुधारों का जनक देश में कहा जाता था लेकिन उनकी आर्थिक नीतियों को सरकार अपनाने का काम नहीं कर रही है और नरसिम्हा राव के रहे आदर्श पंडित जवाहरलाल नेहरू और महात्मा गांधी के ऊपर लगातार यह सरकार कीचड़ उछलने का काम कर रही है।

ये भी पढ़ें: Tarn Taran: केजरीवाल ने थर्मल प्‍लांट का किया उद्घाटन, CM मान बोले- 'परिवार बचाओ यात्रा निकाल रही SAD'; केंद्र पर भी बोला हमला

बीते पांच सालों में बेहद कम चली संसद

इस अवसर पर हरमेल केसरी ने कहा कि देश के जनता अपने क्षेत्र के सांसद को वोट इसलिए देती है जिससे वह संसद में बैठकर देश के गरीब लोगों के लिए और देश के जनता के लिए अच्छे कानून और अच्छी नीतियां बना सके लेकिन जब से देश आजाद हुआ है तब से अब तक, जो संसद पिछले 5 साल चली है वह केवल 274 दिन चली है। इसका मतलब एक साल के अंदर करीब करीब 54 या 55 दिन यह संसद चली है, जो 1947 के बाद सबसे कम समय है।

जब यह सरकार संसद में बैठकर गरीबों के लिए फायदेमंद कानून और नीतियां नहीं बना सकती तो वह भारत की जनता से अपील करते है कि आने वाले लोकसभा चुनावों में वह भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों को वोट देने का काम ना करें।

ये भी पढ़ें: Internet Services in Schools: डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देगी पंजाब सरकार, इंटरनेट सुविधा से लैस होंगे सरकारी स्‍कूल

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।