Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    फरीदकोट में तार-तार हुई इंसानियत, मंदबुद्धि बेटी के साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा कलयुगी पिता

    Updated: Fri, 19 Sep 2025 02:49 PM (IST)

    फरीदकोट में एक व्यक्ति पर अपनी मंदबुद्धि बेटी के साथ शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगा है। पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पीड़िता की मां के अनुसार आरोपी पहले भी कई बार बेटी के साथ गलत काम कर चुका है जिसके चलते उसे दो बार आश्रम में भी छोड़ना पड़ा।

    Hero Image
    मंदबुद्धि बेटी के साथ पिता ही बनाता था शारीरिक संबंध (प्रतीकात्मक फोटो)

    जागरण संवाददाता, फरीदकोट। स्थानीय थाना सदर पुलिस ने अपनी ही मंदबुद्धि बेटी के साथ शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में एक व्यक्ति को नामजद किया गया है। फिलहाल आरोपित पुलिस की पकड़ से बाहर है।

    इस संबंध में पीड़िता की मां द्वारा पुलिस को दर्ज करवाई गई शिकायत के अनुसार उनके चार संतान हैं। जिनमें से सबसे बड़ी लड़की मंदबुद्धि है। उसका पति इस मंदबुद्धि लड़की के साथ शारीरिक संबंध बनाता था। जिसके कारण वह अपनी बेटी को पटियाला के एक आश्रम में छोड़ आई थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कुछ समय बाद उसे वह वापिस ले आई। परंतु उसकी पिता फिर से उसके साथ गलत काम करने लगा। जिसके चलते अब वह अपनी बेटी को जालंधर के एक आश्रम में छोड़ कर आई है। एएसआई हरदेव सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपित जोगिंदर सिंह के विरुद्ध केस दर्ज कर अगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।