Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Punjab News: पूर्व राज्यसभा सांसद बीबी गुरचरण कौर पंजगराई का निधन, पीएम मोदी के काफी करीब थीं

Punjab News पंजाब की सियासत में शोक की लहर दौड़ गई। पूर्व राज्यसभा सांसद बीबी गुरचरण कौर पंजगराई का आज निधन हो गया। उन्होंने 88 वर्ष की आयु में आखिरी सांस ली। बीबी गुरचरण पीएम मोदी के काफी करीब थीं। वे सरकारी शिक्षिका थीं और 1994 में अपनी सेवानिवृति के पश्चात सक्रिय तौर पर भाजपा के लिए काम करने लगी थीं।

By Jagran News Edited By: Sushil Kumar Updated: Thu, 04 Jul 2024 08:14 PM (IST)
Hero Image
Punjab News: पूर्व राज्यसभा सांसद बीबी गुरचरण कौर पंजगराई का निधन

जागरण संवाददाता, फरीदकोट। पूर्व राज्यसभा सदस्य एवं वरिष्ठ भाजपा नेत्री बीबी गुरचरण कौर पंजगराई का गुरुवार को निधन हो गया। वे 88 वर्ष की थीं और पिछले कुछ समय से बीमार चल रही थीं। उल्लेखनीय है कि बीबी गुरचरण कौर पंजगराईं का जन्म 4 फरवरी 1936 को जैतो में हुआ था और वे देश की एकता व अखंडता के लिए बलिदान हुए संघ व भाजपा से जुड़े बलिदानी गुरबचन सिंह पतंगा की बहनी थीं।

वे सरकारी शिक्षिका थीं और 1994 में अपनी सेवानिवृति के पश्चात सक्रिय तौर पर भाजपा के लिए काम करने लगी थीं। इसके पश्चात 1 जून 2001 से 1 जुलाई 2004 तक वे शिअद सरकार के समय राज्य सभा सदस्य भी रहीं। इसके अतिरिक्त वे भाजपा की विभिन्न राज्यों की प्रभारी भी रहीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वे काफी नजदीक थीं। पिछले काफी समय से वे बीमार चल रही थीं और कैनेडा निवासी उनका बेटा जो पिछले कुछ दिनों से यहां आया हुआ था वह सोमवार को ही वापस गया था।

भाजपा के लिए अपूर्णीय क्षति

लेकिन आज उनके निधन के पश्चात वे वहां से वापस चल पड़े हैं और उनके आने के पश्चात 6 जुलाई को 11 बजे बीबी जी का अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके निधन पर भाजपा के वरिष्ठ नेता चंद्र शेखर सूरी, शाम लाल गोयल, जयपाल गर्ग, शाम लाल मैंगी, जसपाल पंजगराईं, जिलाध्यक्ष गौरव कक्कड़, एडवोकेट गगनदीप सुखीजा, अजीत प्रकाश शर्मा, नरेश पाल कांसल, डा. रमनदीप जैतो सहित अन्य ने परिवार के साथ दुख व्यक्त करते हुए इसे जिला भाजपा के लिए अपूर्णीय क्षति करार दिया है।

यह भी पढ़ें- Punjab News: भारत-पाक बॉर्डर पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, BSF ने फिरोजपुर में पाकिस्तानी नागरिक को किया गिरफ्तार

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें