Move to Jagran APP

Fatehgarh Sahib Lok sabha Election Result 2024: कांग्रेस के अमर सिंह और AAP के गुरप्रीत सिंह के बीच मुकाबला, कौन करेगा फतेहगढ़ फतेह

फतेहगढ़ साहिब लोकसभा सीट पर लंबी कशमकश के बाद कांग्रेस ने मौजूदा सांसद डॉ. अमर सिंह को टिकट दिया है। आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस छोड़कर आए विधायक गुरप्रीत सिंह जीपी को चुनाव मैदान में उतारा है। पिछले आम चुनाव में कांग्रेस के अमर सिंह ही जीते थे। जबकि अकाली दल के दरबारा सिंह गुरु को 317753 वोट मिले थे।

By Jagran News Edited By: Prince Sharma Updated: Mon, 03 Jun 2024 10:49 PM (IST)
Hero Image
Fatehgarh Sahib Lok sabha Election Result 2024: कांग्रेस के अमर सिंह और आप के गुरप्रीत सिंह के बीच मुकाबला,

डिजिटल डेस्क, फतेहगढ़ साहिब। फतेहगढ़ साहिब सीट पर लंबी कशमकश के बाद कांग्रेस ने मौजूदा सांसद डॉ. अमर सिंह को टिकट दिया है। आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस छोड़कर आए विधायक गुरप्रीत सिंह जीपी को चुनाव मैदान में उतारा है।

इनके सामने शिअद के बिक्रमजीत सिंह खालसा और भाजपा के गेजा राम चुनौती पेश करेंगे। गेजा राम कैप्टन के करीबी माने जाते हैं और इस समय वे पंजाब राज्य सफाई कर्मचारी कमीशन के चेयरमैन हैं।

पिछले आम चुनाव में कांग्रेस के अमर सिंह जीते थे। उन्हें कुल वोट 411651 मिले। जबकि अकाली दल के दरबारा सिंह गुरु को 317753 वोट मिले थे। जीत का अंतर 93898 मतों से था।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।