Move to Jagran APP

बंदी सिंह रिहा करने को लेकर रोष मार्च किया

देश की आजादी के लिए खालसा पंथ ने सबसे अधिक शहादतें दी जेलें काटी जुर्माने भरे और अपनी कौम का उजाड़ा देखा।

By JagranEdited By: Updated: Sat, 13 Aug 2022 05:51 PM (IST)
Hero Image
बंदी सिंह रिहा करने को लेकर रोष मार्च किया

संवाद सहयोगी, फतेहगढ़ साहिब : देश की आजादी के लिए खालसा पंथ ने सबसे अधिक शहादतें दी, जेलें काटी, जुर्माने भरे और अपनी कौम का उजाड़ा देखा। परंतु अफसोस इस बात का है कि जो वादे 1947 में जवाहर लाल नेहरू, महात्मा गांधी और पटेल ने किए थे, उनमें से एक भी वादा वफा नहीं किया।

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के महासचिव करनैल सिंह पंजोली और शिरोमणि अकाली दल के जिला प्रधान जगदीप सिंह चीमा ने शिरोमणि कमेटी द्वारा डिप्टी कमिश्नर को प्रधानमंत्री के नाम दिए मांगपत्र में कहा कि 15 अगस्त तक खालसा पंथ का रोष दूर करने के लिए भारत की हर जेल से बंदी सिंह को रिहा किया जाए। नेताओं ने कहा कि अफसोस है कि सिख पंथ की महान संस्था शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष द्वारा बंदी सिंहों की रिहाई के लिए प्रधानमंत्री और गृहमंत्री को मांग पत्र लिखकर मिलने के लिए समय मांगा गया हो पर फिर भी समय न मिले तो फिर सिख 15 अगस्त क्यों मनाएं।

जत्थेदार पंजौली ने बताया कि चंडीगढ़ की बुड़ैल जेल में भाई लखविदर सिंह पिछले 15 दिनों से भूख हड़ताल पर हैं, जिन्हें मिलने के लिए वो गवर्नर और आइजी जेल को पत्र लिख चुके हैं, पर अफसोस है कि किसी ने पत्र का जवाब नहीं दिया। सुपरिटेंडेंटजेल को फोन भी किए पर उन्होंने भी यह मसला हल करने का प्रयत्न नहीं किया।

इस समय अन्यों के अलावा अवतार सिंह रिया, रविदर सिंह खालसा मेंबर एसजीपीसी, गुरमीत सिंह सोनू चीमा, एडवोकेट अमरदीप सिंह धारनी, हरविदर सिंह बबल, उपाध्यक्ष बलविदर सिंह भमारसी, नरिदर सिंह, प्रिसिपल लखवीर सिंह, अमृतबीर सिंह, डा. लखविदर सिंह, बरिदर सिंह सोढी, सुरिदर सिंह सुहागखेड़ी, दिलबाग सिंह बागा, डा. जगदीश राणा, मनदीप सिंह घुमंडगढ़, स्वर्ण सिंह शिवदासपुर, प्रदीप सिंह कलौड़, नवदीप सिंह पंजोली, कुलदीप सिंह पोला, परमिदर सिंह बधौछी, अजीत सिंह बुलाड़ा, जसबीर सिंह छलेड़ी, लाल सिंह पंडराली, बलजिदर सिंह, स्वर्ण सिंह गोपालो, प्रदीप सिंह कलौड़, बलजिदर सिंह छलेड़ी कलां, जतिदर सिंह मान, जगदीश सिंह राणा, कशमीरा सिंह बिलासपुर, गुरचरण सिंह बाठ, गुरदीप सिंह घुमाण, मेजर सिंह धनेठा, फकीर चंद, मास्टर चरनजीत सिंह खालसपुर, सरपंच रणजीत सिंह, जसवीर सिंह वालियां, मनदीप सिंह किक्की, स्वर्ण सिंह शहजादपुर, नरिदर सिंह रसीदपुर, हरमन सिंह रिकार्ड कीपर, गुरमुख सिंह खजांची, सुरिदर सिंह समाना इंचार्ज सूचना केंद्र समेत समस्त कर्मचारी हाजिर थे।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।