Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

अबोहर में किसानों ने रेल ट्रैक पर चार घंटे दिया धरना

कृषि सुधार कानूनों के विरोध में किसान संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर किसानों संगठनों ने अबोहर रेलवे स्टेशन पर दोपहर 12 से चार बजे तक रधरना लगाते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

By JagranEdited By: Updated: Thu, 18 Feb 2021 10:09 PM (IST)
Hero Image
अबोहर में किसानों ने रेल ट्रैक पर चार घंटे दिया धरना

संस, अबोहर : कृषि सुधार कानूनों के विरोध में किसान संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर किसानों संगठनों ने अबोहर रेलवे स्टेशन पर दोपहर 12 से चार बजे तक रधरना लगाते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

इस मौके पर क्रांतिकारी किसान यूनियन, कुलहिद किसान सभा, देहाती मजदूर सभा, किसान मजदूर तालमेल संघर्ष कमेटी के पदाधिकारियों ने कहा कि जब तक तीनों कृषि कानून रद नहीं होते किसानों का संघर्ष जारी रहेगा। किसान नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार ने किसान विरोधी कानून पास कर कापोरेट घरानों को फायदा पहुंचाने का काम किया है और देश के अन्नदाता के साथ अन्याय है। उन्होंने कहा कि अगर यह कानून लागू हो जाते हैं तो इससे केवल किसान हीं नहीं बल्कि मजदूर, आढतिया व मुलाजिम वर्ग तबाह हो जाएगा, जिसे बर्दाशत नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि करीब तीन माह से दिल्ली की सीमाओं पर किसान लगातार धरना लगाकर बैठें हैं। इसके बावजूद केंद्र सरकार गंभीर नहीं है। उन्होनें कहा कि जब तक यह तीनों कानून रद्द नहीं हो जाते वे पीछे नहीं हटेगें। इस मौके पर मनोज गोदारा, नोपाराम, रामराज, अवतार सिंह, सुभाष गोदारा, कुलवंत किरती, विरेंद्र भाटी, सुरेंद्र गोदारा, राजू धालीवाल, जगजीत सिंह व अन्य किसान मौजूद थे। इस दौरान कोई भी ट्रेन यहां से आती जाती नहीं जिस कारण धरने के कारण किसी यात्री को कोई परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। इस दौरान काफी पुलिस बल भी तैनात रहा।

फिरोजपुर शहर की बस्ती टैंकावाली का किया गया ट्रैक जाम, संवाद सहयोगी, फिरोजपुर : कृषि सुधार कानूनों के विरोध में वीरवार को फिरोजपुर मंडल में पड़ती करीब 50 जगहों पर किसानों ने ट्रैक व स्टेशनों पर 12 से चार बजे तक रोष प्रदर्शन किया। जिले में किसानों की ओर से फिरोजपुर छावनी के मुख्य स्टेशन के साथ मक्खू, मल्लांवाला, तलवंडी नेपालां समेत अन्य ट्रैक पर भी धरना दिया। जब तक ट्रैक जाम रखा गया तब तक किसी भी ट्रेन चलने का समय नहीं था। पंजाब मेल रात साढ़े 9 बजे चलती है और प्रदर्शन के दौरान यात्रियों को फिरोजपुर जिले में किसी तरह की पेरशानी का सामना नही करना पड़ा ।

दूसरी ओर किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के जिला प्रेस सचिव सुखवंत सिंह व मक्खू के लखविदर सिंह बस्ती नामदेव, अमनदीप सिंह, मेहताब सिंह ने सरकार से मांग की कि कृषि सुधार कानूनों को जल्द रद किया जाए। इस मौके पर जनरल सिंह बलकार सिंह बचन सिंह जगजीत सिंह जसविदर सिंह जगतार सिंह मुख्तयार सिंह ,जरनैल सिंहग, दर्शन सिंह ,बलजीत सिंह ,पप्पू सिंह, मेहताब सिंह इत्यादि ने भी संबोधित किया ।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें