Move to Jagran APP

विधायक के घर से 200 मीटर दूर लगाया धरना

कृषि सुधार कानूनों के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भाजपा विधायकों के घर के आगे शनिवार को रोष प्रदर्शन किए गए।

By JagranEdited By: Updated: Sat, 05 Jun 2021 05:16 PM (IST)
Hero Image
विधायक के घर से 200 मीटर दूर लगाया धरना

संवाद सहयोगी, अबोहर : कृषि सुधार कानूनों के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भाजपा विधायकों के घर के आगे शनिवार को रोष प्रदर्शन किए गए। संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से भाजपा विधायक अरूण नारंग के निवास के बाहर भी रोष प्रदर्शन का कार्यक्रम रखा गया लेकिन पुलिस की ओर से किसानों को विधायक निवास के करीब 200 मीटर दूर मुख्य गोशाला रोड पर धरना लगाने की इजाजत दी गई व किसानों ने मुख्य मार्ग पर ही धरना लगाकर रोष प्रदर्शन किया।

किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने विधायक अरुण नारंग के घर की गली को तीन जगहों पर बैरीगेट लगाकर पूरी तरह सील किया गया था व इस गली में पुलिस कर्मियों के अलावा किसी को जाने की आज्ञा नहीं दी गई। एसपी अवनीत कौर सिद्धू , डीएसपी राहुल भारद्वाज ने खुद सुरक्षा की कमान संभाले रखी। इसके अलावा भी शहर के चप्पे चप्पे पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। किसान सुबह 10 बजे के बाद नेहरू पार्क में एकत्रित हुए व उसके बाद गोशाला रोड पर धरना लगाकर रोष प्रदर्शन किया। इस मौके पर किसान नेता बुधराम बिश्रोई, सुभाष गोदारा, मनोज गोदारा, कुलवंत कीरती, अक्षय बिश्रोई, जगजीत झोरड, जगजीत गिल, एडवोकेट इंद्रजीत बजाज, जयपाल मंडा, कालू पंजावा, कामरेड अ वतार सिंह, कामरेड हरनाम सिंह, कपूर सिंह के अलावा टीएसयू से सोहन लाल ग्रोवर, निर्मल सिंह आदि मौजूद थे। उन्होने कहा कि किसान एक वर्ष पहले लाए गए तीन कृषि कानूनों को रद करवाने के लिए पिछले छह माह से दिल्ली समेत कई जगह प्रदर्शन किए जा रहे हैं। इस अवसर पर किसानों ने कृषि कानूनों की कापियां जलाकर रोष प्रदर्शन किया।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।