Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

'खेहरा पर पहले अपना स्टैंड स्‍पष्‍ट करें पार्टी प्रधान...', सुखबीर बादल ने कांग्रेस और पंजाब सरकार पर किए जुबानी हमले

Punjab News शिअद अध्‍यक्ष सुखबीर बादल ने कांग्रेस और पंजाब सरकार पर निशाना साधा है। बादल ने कहा कि इस विषय पर पहले कांग्रेस पार्टी के प्रधान को अपना स्टैंड स्पष्ट करना चाहिए। वह फाजिल्का की घास मंडी में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे। आप पर हमला करते हुए बादल बोले कि दिल्ली स्थित पार्टियों ने हमेशा राज्य को लूटा है।

By Jagran News Edited By: Himani Sharma Updated: Mon, 20 May 2024 02:09 PM (IST)
Hero Image
सुखबीर बादल ने कांग्रेस और पंजाब सरकार पर किए जुबानी हमले

जागरण संवाददाता, फाजिल्का। कांग्रेस से संगरूर लोकसभा (Sangroor Lok Sabha Seat) से प्रत्याशी सुखपाल खैहरा के उत्तर प्रदेश व बिहार के लोगों पर दिए गए बयान पर शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि इस विषय पर पहले कांग्रेस पार्टी के प्रधान को अपना स्टैंड स्पष्ट करना चाहिए। वह फाजिल्का की घास मंडी में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे।

सुखबीर बादल ने आप और कांग्रेस पर किए जुबानी हमले

इस दौरान सुखबीर बादल ने आप व कांग्रेस पर कई जुबानी हमले किये। उन्होंने कहा कि एक तरफ दिल्ली स्थित पार्टियां हैं, जिन्होंने हमेशा राज्य को लूटा है और पंजाबियों को उनके असली अधिकारों से वंचित रखा है।

यह भी पढ़ें: खास बातचीत: यूपी और बिहार पर गरमाई सियासत, तरुण चुग बोले- खैहरा व राहुल गांधी देश से मांगें माफी

अपने वादे से मुकर गई है सरकार: सुखबीर बादल

वे किसानों का कर्जा माफ करने, नशे की समस्या को खत्म करने , 2500 रूपये प्रति माह बेरोजगारी भत्ता और महिलाओं को 1000 रूपया प्रति माह भत्ता देने के वादे से मुकर गए हैं। दूसरी और शिअद है, जो एमएसपी को कानूनी इकाई बनाने, पंजाब के नदी जल को सुरक्षित करने और अपने संस्थानों के धार्मिक अधिकार का सम्मान करने की मांग को लेकर खड़ा रहा है।