Move to Jagran APP

Fazilka: सुखपाल खेहरा को अदालत में आज किया जाएगा पेश, कोर्ट परिसर में भारी संख्‍या में कांग्रेस वर्कर ए‍कत्रित

Fazilka News सुखपाल सिंह खेहरा को आज अदालत में पेश किया जाएगा। इसको लेकर सुखपाल सिंह खेहरा के बेटे महिताब सिंह खेहरा ने एक पोस्ट शेयर करते हुए वर्करों को जलालाबाद कोर्ट में पहुंचने की अपील की थी। जिस पर सुबह से ही भारी संख्या में नेता व वर्कर कोर्ट कांप्लेक्स में मौजूद हैं। उधर पुलिस किसी भी वक्त सुखपाल सिंह खेहरा को कोर्ट में पेश कर सकती है।

By Jagran NewsEdited By: Himani SharmaUpdated: Sat, 30 Sep 2023 02:51 PM (IST)
Hero Image
सुखपाल खैहरा को अदालत में आज किया जाएगा पेश

संवाद सहयोगी, फाजिल्का: आठ वर्ष पुराने ड्रग मामले में 28 सितंबर की अलसुबह चंडीगढ़ से गिरफ्तार किए गए विधायक सुखपाल सिंह खेहरा को दो दिन का रिमांड खत्म होने के बाद आज अदालत में पेश किया जाएगा। इसको लेकर सुखपाल सिंह खेहरा के बेटे महिताब सिंह खेहरा ने एक पोस्ट शेयर करते हुए वर्करों को जलालाबाद कोर्ट में पहुंचने की अपील की थी।

सुबह से ही भारी संख्या में नेता व वर्कर कोर्ट कांप्लेक्स में मौजूद हैं। जबकि सुरक्षा के मद्देनजर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कोर्ट परिसर और आसपास की गई है। उधर पुलिस किसी भी वक्त सुखपाल सिंह खेहरा को कोर्ट में पेश कर सकती है।

यह भी पढ़ें: दोस्त के बर्थडे पर SHO की गाड़ी के बोनट पर बैठकर बनाई रील, वायरल वीडियो के बाद अधिकारी सस्पेंड; लड़की बोली...

चंडीगढ़ स्थित आवास से किया गया था गिरफ्तार

बता दें कि भुलत्थ से विधायक एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुखपाल सिंह खेहरा को जलालाबाद पुलिस ने 8 साल पुराने एनडीपीएस एक्ट मामले में वीरवार सुबह उनके चंडीगढ़ स्थित आवास से गिरफ्तार किया गया था। बाद दोपहर उन्हें माननीय जलालाबाद कोर्ट में पेश किया गया। अदालत ने सुखपाल सिंह खेहरा को 2 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।

कांग्रेस के कई नेताओं ने सुखपाल सिंह खेहरा से मुलाकात का प्रयास किया

इससे पहले उनका स्थानीय सिविल अस्पताल में मेडिकल कराया गया और फिर सदर पुलिस स्टेशन जलालाबाद में लाया गया था। लेकिन बाद में उन्हें सीआईए स्टाफ में लाया गया। इस संबंध में शुक्रवार को कांग्रेस के कई नेताओं ने सुखपाल सिंह खेहरा से मुलाकात का प्रयास किया, लेकिन उनको मिलने की इजाजत नहीं दी गई। जबकि शनिवार को दो दिन का रिमांड खत्म होने पर सुखपाल सिंह खेहरा के बेटे महिताब सिंह खैहरा सहित विभिन्न कांग्रेस नेता व वर्कर सुबह से ही जलालाबाद में पहुंचे हुए हैं।

यह भी पढ़ें: Bathinda News: विजिलेंस ने मनप्रीत बादल के करीबी शराब ठेकेदार जुगनू के घर पर दी दबिश, कोठी पर लगा मिला ताला

कोर्ट कांप्लेक्स में पहुंचे महिताब सिंह खेहरा ने कहा कि पुलिस फोन काल और रिकार्डिंग संबंधी सबूत जुटाना चाहती है, लेकिन इसके लिए उन्हें कंपनी से डिटेल मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अब तक इस मामले में किसी तरह की रिकार्डिंग सामने नहीं आई। वह अपने वकीलों सहित आए हैं और कानूनी तरीके से मामले की पैरवी करेंगे।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें