Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

एक को मनाया जाएगा ब्राह्मण दिवस

श्री ब्राह्मण सभा फिरोजपुर के पदाधिकारियों की बैठक सभा के प्रधान प्रेम राजन जोशी की अध्यक्षता में हुई जिसमें राष्ट्रीय परशु राम सेना अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता विकास परिषद् के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।

By JagranEdited By: Updated: Sat, 29 May 2021 09:51 PM (IST)
Hero Image
एक को मनाया जाएगा ब्राह्मण दिवस

संवाद सूत्र, फिरोजपुर : श्री ब्राह्मण सभा फिरोजपुर के पदाधिकारियों की बैठक सभा के प्रधान प्रेम राजन जोशी की अध्यक्षता में हुई, जिसमें राष्ट्रीय परशु राम सेना, अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता, विकास परिषद् के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। सभा के महासचिव हरि राम खिदड़ी ने बताया कि बैठक में एक जून को विश्व ब्राह्मण दिवस मनाने का फैसला किया गया और इस समारोह में ब्राह्मण परिवारों को राशन की किटें वितरित की जाएगी। इसके अलावा सभी ब्राह्णण परिवारों के घरों में भगवान परशु राम चालीसा, हवन यज्ञ करके दीपमाला करने का भी फैसला किया गया है। इस मौके पर राजेश दत्ता प्रधान, प्रेम कुमार शर्मा सीनियर उप प्रधान, विपर बंधू, केदार नाथ शर्मा, राजिन्द्र कुमार सचिव, सूरज प्रकाश शर्मा खजांची, एसपी शर्मा सरप्रस्त, रविंद्रपाल शर्मा, शांति भूषण शर्मा, विशाल कुमार जोशी, अमित कुमार शर्मा, राजिंद्र कुमार शर्मा आदि ने हिस्सा लिया ।

रविवार को सादगी से मनाई जाएगी श्री अरूट महाराज की जयंती संस, अबोहर : कोरोना महामारी के चलते इस बार अरोडवंश से जुड़ी संस्थाओं ने 30 मई को श्री अरुट महाराज की जयंती को सादगीपूर्ण तरीके से मनाने का फैसला लिया है। श्री चाननलाल आहूजा अरोडवंश चेरीटेबल ट्रस्ट एवं धर्मशाला, अरोडवंश सभा, अरोड़वंश महासभा, अरोड़वंश ग्रामीण सभा, अरोड़ा विकास मंच, महाजन सभा, अरोडवंश संघर्ष कमेटी, उत्तर क्षेत्रीय अरोडवंश सभा आदि ने आपसी विचार विमर्श से निर्णय लिया है कि श्री अरूट महाराज की जयंती के मौके पर सभी अरोड़वंशी अपने घरों पर दीये जलाकर उन लोगों को श्रद्धांजलि दें ,जिन्होंने कोरोना के कारण अपनी जान गंवाई हैं।

संस्थाओं ने कहा कि अगर कोई श्री अरुट महाराज जी की प्रतिमा स्थल पर जाना चाहता है तो वो सुबह सात से 11 बजे के बीच जा सकता है और कोरोना महामारी से बचाव के चलते सिर्फ पुष्पांजलि अर्पित कर सकता है। इसके साथ ही सभी अरोडवंश्यिों से निवेदन किया गया है कि वे प्रतिमा स्थल पर अकेले या फिर किसी एक पारिवारिक सदस्य के साथ जाएं। इसके अलावा सभी अपने स्तर पर किसी जरूरतमंद परिवार की मदद भी कर सकते हैं। संस्थाओं ने यह भी अपील की है कि सभी अपने कर्मचारियों के साथ-साथ उन जरूरतमंद परिवारों की मदद जरूर करें,जो कोरोना महामारी के चलते आर्थिक तौर पर परेशान हैं।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें