Move to Jagran APP

भक्ति भजन ग्रुप ने भजन-कीर्तन समारोह करवाया

भक्ति भजन ग्रुप की तरफ से मंगलवार को सरहदी लोक सेवा समीति के प्रधान कमल कालिया के निवास पर दूसरा मासिक भजन-कीर्तन समारोह शुरू किया गया।

By JagranEdited By: Updated: Tue, 02 Aug 2022 10:30 PM (IST)
Hero Image
भक्ति भजन ग्रुप ने भजन-कीर्तन समारोह करवाया

संवाद सहयोगी, फिरोजपुर : भक्ति भजन ग्रुप की तरफ से मंगलवार को सरहदी लोक सेवा समीति के प्रधान कमल कालिया के निवास पर दूसरा मासिक भजन-कीर्तन समारोह शुरू किया गया। इस धार्मिक समारोह का मुख्य उद्देश्य सनातन धर्म का प्रचार करना और लोगों में भक्ति भावना को पैदा करना है। समाजसेवी व चेयरमैन शहीद भगत सिंह कालेज एवं हारमनी आयुर्वेदिक कालेज धर्मपाल बांसल की तरफ से धर्म के प्रचार के लिए यू -ट्यूब चैनल भी चलाया जा रहा है। यहां से आने वाली वित्तीय राशि को गरीब बच्चों की शिक्षा पर लगाया जाएगा। इस धार्मिक समारोह की शुरुआत धर्मपाल बांसल की तरफ से गणेश वंदना गाकर की गई। इसके बाद किरन बांसल, योगेश बांसल, सीए प्रियंका बांसल, अशोक गर्ग, उर्मल गर्ग, नमन गर्ग, संगीता गोयल व गौरव अनमोल ने भजन गाकर समय बांधा। इस कीर्तन समारोह में शहर के 30 के करीब परिवारों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर कमल कालियां, मुकेश गोयल, जतिन्द्र कमल, डा. विवेक गुप्ता, बलराज बांसल, अशोक गोयल, विजय मोंगा, अशोक सेतिया, जसपाल सेतिया आदि मौजूद थे।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें