Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

संयुक्त किसान मोर्चा 18 को तीन जगह रेलवे ट्रैक करेगा जाम

किसान मजदूर संघर्ष कमेटी पंजाब के जिलाध्यक्ष इन्द्रजीत सिंह बाठ व जिला प्रेस सचिव सुखवंत सिंह लोहका ने कहा कि संयुक्त मोर्चे की काल पर जो 18 फरवरी को चार घंटे रेल का चक्का जाम की घोषणा की गई ह

By JagranEdited By: Updated: Sun, 14 Feb 2021 11:42 PM (IST)
Hero Image
संयुक्त किसान मोर्चा 18 को तीन जगह रेलवे ट्रैक करेगा जाम

संवाद सूत्र, फिरोजपुर : किसान मजदूर संघर्ष कमेटी पंजाब के जिलाध्यक्ष इन्द्रजीत सिंह बाठ व जिला प्रेस सचिव सुखवंत सिंह लोहका ने कहा कि संयुक्त मोर्चे की काल पर जो 18 फरवरी को चार घंटे रेल का चक्का जाम की घोषणा की गई है, उसका समर्थन करते किसान मजदूर संघर्ष कमेटी फिरोजपुर में तीन स्थान बस्ती टैंका वाली, मल्लांवाला, तलवंडी नेपाला में रेलवे ट्रैक जाम करेगी।,जिसमें फिरोजपुर के किसान, मजदूर व दुकानदारों को पहुंचने की अपील की गई। इसके अलावा 12, 13 मार्च को जिला फिरोजपुर में बड़ी कन्वेंशन करके बड़े काफिले दिल्ली में चल रहे संघर्ष में शामिल होने के लिए भेजे जाएंगे।

21 को बरनाला में महारैली करेंगे किसान संवाद सूत्र, जीरा(फिरोजपुर) : कृषि सुधार कानूनों के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन उगराहां की ओर से जिलाध्यक्ष भाग सिंह मरखाई की अगुवाई में चल रहा धरना 138 वें दिन जारी है। इस मौके पर हरजिदर सिंह गिल ने कहा कि खेतीबाड़ी मंत्री नरेंद्र तोमर का किसान आंदोलन दौरान मारे गए किसानों का सरकार के पास कोई आंकड़ा न होने का दिया गया बयान निंदनीय है।

उन्होंने कहा कि अब तक 228 किसान आंदोलन में मारे जा चुके हैं, जिनके परिवारों के लिए केंद्र सरकार के पास कोई भी योजना नहीं है, लेकिन कार्पोरेट घराने पक्षीय कानूनों का प्रचार करने के लिए सरकारी खजाने का करोड़ों रुपए खर्च कर रही है। हरजिदर सिंह गिल ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन एकता, उगराहां व पंजाब खेत मजदूर यूनियन की ओर से 21 फरवरी को बरनाला की दानामंडी में महा रैली की जाएगी। इस मौके पर राम सिंह, चानन सिंह, शिगारा सिंह, दिलीप सिंह, बचन सिंह, जीत सिंह, सुखदेव सिंह, अनोख सिंह, केवल बराड़, हरजिदर बराड़, सतनाम सिंह, करण बराड़ मेहर सिंह वाला, लव गिल, लखविदर गिल आदि उपस्थित थे।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें