Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

गुरदासपुर व पठानकोट के लोगों को मिली कई सौगात, Punjab सरकार ने इन परियोजना का किया ऐलान

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान ने ने शनिवार को पंजाब के गुरदासपुर में विकास क्रांति रैली को संबोधित किया। इस रैली में उन्होंने गुरदासपुर व पठानकोट के लोगों के लिए कई परियोजनाओं का ऐलान किया। इस दौरान सीएम मान व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 1854 करोड़ रुपए के विभिन्न प्रोजेक्ट लोगों को समर्पित किए व कई प्रोजेक्टों का नींव पत्थर रखा।

By Shoyeb AhmedEdited By: Shoyeb AhmedUpdated: Sat, 02 Dec 2023 08:04 PM (IST)
Hero Image
गुरदासपुर व पठानकोट के पंजाब सरकार ने किए परियोजनाओं के ऐलान

जागरण संवाददाता, गुरदासपुर। सीमावर्ती जिला गुरदासपुर व पठानकोट के लोगों को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (CM Mann) और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (CM Kejriwal) ने गुरदासपुर में विकास क्रांति रैली में नए युग की शुरुआत करने की मुहिम के तहत बड़े तोहफे दिए।

उन्होंने 1854 करोड़ रुपए के विभिन्न प्रोजेक्ट लोगों को समर्पित किए व कई प्रोजेक्टों का नींव पत्थर रखा। इस दौरान दोनों मुख्यमंत्रियों ने सीमावर्ती जिले के लिए नई प्रोजेक्टों का ऐलान भी किया।

गुरदापुर को मिले यह प्रोजेक्ट

दोनों मुख्यमंत्रियों ने लोगों को 402 करोड़ रुपये की लागत से गुरदासपुर सहकारी चीनी मिल में को-जेनरेशन प्लांट के साथ नई चीनी मिल और 296 करोड़ की लागत से बटाला सहकारी चीनी मिल में को-जेनरेशन की नई मिल का तोहफा दिया।

यह प्रोजेक्ट जनवरी 2024 से शुरु हो जाएंगे। इसके अलावा वडाला ग्रंथियां में 360.83 करोड़ की लागत से बनने वाले 400 केवी पावर प्रोजेक्ट, गुरदासपुर में 129.54 करोड़ और पठानकोट में 93.24 करोड़ की लागत के बिजली प्रोजेक्टों की शुरुआत की।

पठानकोट के लिए हुईं ये घोषणाएं 

इसी तरह से पठानकोट वासियों को 53.30 करोड़ की लागत से सेहत सुविधाएं, कार पार्किंग के नवीनीकरण का तोहफा मिला। बटाला वासियों को 52.81 करोड़ की लागत से 220 केवी और 400 केवी, वडाला ग्रंथियां के अलावा 50 करोड़ की लागत वाला सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट भी दिया गया।

मान और केजरीवाल ने 220 केवी नवां पिंड, 66 केवी लाइन गुरदासपुर और पठानकोट के विस्तार की शुरुआत की। जिस पर 39.74 करोड़ और 30 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

सुजानपुर के लोगों को लिए ये परियाजनाएं

इसके अलावा सुजानपुर के लोगों के लिए 28.55 करोड़ की लागत से शाहपुरकंडी हाईडल प्रोजेक्ट के निकासी सिस्टम का निर्माण होगा। कलानौर में 22 करोड़ की लागत से बनने वाले एग्रीकल्चर कालेज का भी नींव पत्थर रखा गया।

ट्रैफिक की समस्या निपटने के लिए 21 करोड़ की लागत से बने रेलवे अंडरब्रिज तिब्बड़ी रोड का भी शुभारंभ किया गया। दोनों मुख्यमंत्रियों ने 11.6 करोड़ की लागत से बनने वाले नए सब डिविजन तहसील काम्प्लेक्स बटाला की ईमारत के निर्माण के प्रोजेक्ट की भी घोषणा की।

ये सड़क की जाएगी अपडेट

इसके अलावा 10.73 करोड़ की लागत से घोनेवाल से मंसूर तक लिंक रोड़ को अपग्रेड किया जाएगा। घनिए के बांगर में 10.15 करोड़ की लागत से पशु खुराक प्लांट का बाईपास प्रोटीन प्लांट भी लोगों को समर्पित किया गया। इसके अलावा 9.41 करोड़ की लागत से सुजानपुर में सड़की नेटवर्क प्रोजेक्ट की शुरुआत की गई।

8.41 करोड़ की लागत से मकौड़ा पतन से सात गांवों तक लिंक सड़क अपग्रेड की जाएगी। नरोट जैमल सिंह में 7.06 करोड़ की लागत से सीवरेज, कलानौर में 6.61 करोड़ की लागत से तहसील काम्प्लेक्स और दीनानगर में 6.60 करोड़ की लागत से नया तहसील कॉम्प्लेक्स भी लोगों को समर्पित किया गया।

ये हैं अन्य परियोजनाएं

पठानकोट में 3.13 करोड़ की लागत से वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट, 2.65 करोड़ से जल सप्लाई सिस्टम विस्तार, दोरांगला में 2.36 करोड़ की लागत से नई सब तहसील का उद्घाटन, 2.25 करोड की लागत से सीएचसी कलानौर में एमरजेंसी वार्ड की सुविधा दी जाएगी।

इसके अलावा पेयजल की निरंतर सप्लाई के लिए क्रमश 1.82 करोड़, 0.77 करोड़ और 0.75 करोड़ की लागत से जल सप्लाई स्कीम अवांखा, ख्याला और बब्बरी का शुभारंभ किया गया। पठानकोट में 1.15 करोड़ की लागत से नए कंट्रोल रुम की ईमारत का प्रोजेक्ट भी तोहफे में दिया गया। इसके अलावा शहूरकलां में 0.77 करोड़ की लागत से जल सप्लाई योजना, 0.74 करोड़ की लागत से बने नए फूड एवं ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन जोनल कार्यालय का उद्घाटन किया गया।

ये भी पढे़ं- 'अपनी भलाई के लिए चुनें आम लोग', दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल का सनी देओल पर निशाना

66 केवी सब डिविजन रंगड़नंगल में 0.70 करोड़ की लागत से सामर्थ्य बढ़ाने, बकनौर व घरोटा कलां में 0.63 करोड़ और 0.25 करोड़ की लागत से जल सप्लाई स्कीम, केशोपुर छंब के विकास के लिए 0.93 करोड़ के विशेष प्रोजेक्टों की नींव रखी गई। इसके अलावा सरकारी सीसे स्कूल बहरामपुर, सरकारी सीसे स्कूल बरियार, सरकारी हाई स्कूल कालाबाला, सरकारी सीसे स्कूल धुपसड़ी में नए कमरों का भी उद्घाटन किया गया।

दोनों मुख्यमंत्रियों के भाषण के दौरान विवाद

रैली के दौरान जैसे ही मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने अपना भाषण शुरु किया तो लोगों की भीड़ में सबसे अगली कतार में बैठे सरबजीत सिंह नामक किसान नेता ने अपनी पगड़ी को उतार कर विरोध जताना शुरु कर दिया। जिसके चलते सभी लोगों का ध्यान मुख्यमंत्री के भाषण से हटकर किसान नेता की तरफ हो गया।

जिसे कुछ ही मिनटों में सुरक्षा कर्मियों द्वारा पीटते हुए पंडाल से बाहर ले गए। इसके बाद जब मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपना भाषण शुरु किया तो सैंकड़ो लोग एक साथ खड़े होकर पंडाल की बाहर की तरफ चल पड़े।

सुरक्षा कर्मियों ने मिनटो में पंडाल से निकाला बाहर

इसके बाद एक बार फिर से सभी लोग खड़े होकर पीछे की तरफ देखने लगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के भाषण के दौरान एक व्यक्ति खड़े होकर जोर-जोर से यह कहने लगा कि उसके भाई की मौत चिट्टे के कारण हुई है। उन्हें दोनों मंत्रियों से इसका जवाब चाहिए। इस व्यक्ति को भी सुरक्षा कर्मियों द्वारा मिनटो में पंडाल से बाहर निकाल दिया गया।

रैली में देशभक्ति का तड़का

आम आदमी पार्टी की ओर से लोकसभा चुनाव से पहले रैलियों का सिलसिला शुरु किया गया है। जिसके चलते शनिवार को गुरदासपुर में रैली रखी गई थी। पार्टी की ओर से राजनीतिक रैली में देशभक्ति का तड़का लगाने के लिए रैली की शुरुआत मेरा रंग दे बसंती चौला गीत और समापन राष्ट्रीय गान से किया गया।

ये भी पढे़ं- आज अरविंद केजरीवाल और CM मान गुरदासपुर को देंगे अरबों की सौगात, रैली को भी करेंगे संबोधित

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर