Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Gurdaspur Lok Sabha Election Result 2024 Live: कांग्रेस के सुखजिंदर सिंह रंधावा निकले आगे, क्या भाजपा के दिनेश सिंह बब्बू के लिए बनेंगे चुनौती?

भाजपा के दिनेश सिंह बब्बू का मुकाबला कांग्रेस के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा से हैं। वहीं गुरदासपुर सीट से शिअद के वरिष्ठ नेता डॉ. दलजीत सिंह चीमा और आम आदमी पार्टी अमशेर सिंह शैरी कलसी चुनाव मैदान में हैं। पिछले आम चुनाव में इस सीट से भाजपा प्रत्याशी सनी देयोल ने जीत हासिल की थी। उन्हें कुल वोट 558719 मिले थे।

By Jagran News Edited By: Prince Sharma Updated: Tue, 04 Jun 2024 09:42 AM (IST)
Hero Image
Gurdaspur Lok Sabha Election Result 2024: भाजपा के दिनेश सिंह बब्बू बनेंगे सुखजिंदर सिंह के लिए चुनौती

डिजिटल डेस्क, गुरदासपुर। हर बार मैदान में किसी अभिनेता के होने के कारण यह वीआईपी सीट रहती थी, लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। भाजपा ने इस बार सनी देओल की जगह तीन बार के विधायक दिनेश सिंह बब्बू को टिकट दिया है। लोकसभा चुनाव के नतीजों के लिए मतगणना शुरू हो चुकी है और गुरदासपुर सीट से चौथे राउंड में कांग्रेस के सुखजिंदर सिंह रंधावा 1978 मतों से आगे चल रहे हैं।

दिनेश सिंह और सुखजिंदर सिंह के अलावा शिअद के वरिष्ठ नेता डॉ. दलजीत सिंह चीमा और आम आदमी पार्टी अमशेर सिंह शैरी कलसी चुनाव मैदान में हैं।

पिछले आम चुनाव में भाजपा प्रत्याशी सनी देयोल ने इस सीट से 558719 वोट हासिल कर कांग्रेस के सुनील जाखड़ को हराया था। जाखड़ को 476260 वोट हासिल हुए थे। जीत का अंतर 82459 वोटों से था।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें