Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

पंजाब में पड़ रही कड़कड़ाती ठंड, 6 KM प्रति घंटा की रफ्तार से चली बर्फीली हवाएं; 0 पहुंचा तापमान, IMD का अलर्ट जारी

आज पंजाब भी ठंड से ठिठुर गया। रविवार को घने कोहरे के बीच शीतलहर के प्रकोप ने लोगों की कंपकंपी छुड़ा दी। सुबह दस बजे तक घना कोहरा छाया रहा। वहीं एसबीएस नगर पंजाब में सबसे ठंडा रहा। जहां न्यूनतम तापमान शून्य तक पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिन तक कोहरा और हल्के बादल छाने का पूर्वानुमान है।

By Sunil Kumar Edited By: Preeti Gupta Updated: Sun, 14 Jan 2024 03:09 PM (IST)
Hero Image
पंजाब में पड़ रही कड़कड़ाती ठंड, 6 KM प्रति घंटा की रफ्तार से चली बर्फीली हवाएं

जागरण संवाददाता, गुरदासपुर। Punjab Weather Today: भारत के उत्तर राज्यों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। वहीं, आज पंजाब भी ठंड से ठिठुर गया। रविवार को घने कोहरे के बीच शीतलहर के प्रकोप ने लोगों की कंपकंपी छुड़ा दी। सुबह दस बजे तक घना कोहरा छाया रहा।

शून्य तक पहुंचा न्यूनतम तापमान

वहीं एसबीएस नगर पंजाब में सबसे ठंडा रहा। जहां न्यूनतम तापमान शून्य तक पहुंच गया। जबकि लुधियाना व चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह दस बजे तक पंजाब के ज्यादातर जिलों में घना कोहरा छाया हुआ है।

अगले कुछ दिनों तक छाया रहेगा कोहरा और बादल

शहरवासियों को सर्दी से फिलहाल राहत नहीं मिलने वाली है। रविवार को भी पूरा शहर सर्दी से कांपता रहा। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिन तक कोहरा और हल्के बादल छाने का पूर्वानुमान है। ज्ञात रहे कि पिछले नौ दिन से धूप न खिलने के कारण सर्दी पूरी तरह से सितम ढहा रही है।

6 KM प्रति घंटा की रफ्तार से चली बर्फीली हवाएं

रविवार को छह किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से बर्फीली हवाएं (Cold Wave in Punjab) चलत रहीं, जिसने ठिठुरन और भी बढ़ा दी है। रविवार को न्यूनतम तापमान 5 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान 12 डिग्री रहा। पिछले कई दिनों से शहर का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच-छह डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया जा रहा है।

ठंड के कारण हाथ-पैर हो रहे सुन्न 

दिन के समय चलने वाली तेज रफ्तार हवाएं रही सही कसर पूरी कर रही हैं, जिसकी वजह से लोगों को काफी ठंड महसूस हुई। ज्यादा सर्दी पड़ने की वजह से लोगों के हाथ और पैर सुन्न हो रहे हैं। सर्दी से बचने के लिए लोग अलाव और हीटर का सहारा ले रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Punjab Weather: अगले चार दिन हल्की धुंध की संभावना, जोरों से चल रही शीतलहर; मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

अगले पांच दिन का तापमान

तारीख             न्यूनतम तापमान                    अधिकतम तापमान

15 जनवरी             13                                              6

16 जनवरी             12                                              5

17 जनवरी             16                                              6

18 जनवरी             15                                               5

19 जनवरी             14                                               6

यह भी पढ़ें-  Punjab Weather Today: पंजाब में बदले मौसम के तेवर, सुबह-शाम छाया कोहरा; तापमान में गिरावट आने से ठंड ने पकड़ी रफ्तार