Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

अस्पताल के बाथरूम में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, नशे से मौत का अंदेशा; मृतक की नहीं हो सकी पहचान

सिविल अस्पताल के बाथरूम में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। यह अंदेशा लगाई जा रही है कि उसकी मौत नशे से हुई है। मृतक के पास से एक सिरिंज और बंद मोबाइल मिला। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। यह घटना पंजाब के बटाला का है। मृतक की लाश को मुर्दा घर में रखवा दिया गया है।

By Jagran News Edited By: Rajiv Mishra Updated: Wed, 12 Jun 2024 04:03 PM (IST)
Hero Image
अस्पताल के बाथरूम में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव (प्रतीकात्मक फोटो)

जागरण संवाददाता, बटाला। बटाला के सिविल अस्पताल के बाथरूम में एक अज्ञात व्यक्ति का शव पाया गया। लाश के पास एक इंजेक्शन वाली सिरिंज पाई गई। आशंका है कि अज्ञात की मौत नशे के कारण हुई है।

बाथरूम में अचेत हालात में पड़ा था शख्स

सिविल अस्पताल के डॉक्टर गुरशरण सिंह के अनुसार सूचना मिली थी कि बाथरूम में एक अचेत हालात में व्यक्ति पड़ा है। जब वहां जा कर देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी।

यह भी पढ़ें- Chandigarh Hospital Bomb Threat: 'तुम सब मर जाओगे...', चंडीगढ़ में सरकारी अस्पताल को भेजे गए धमकी भरे ई-मेल में क्या लिखा था?

मृतक के पास से सिरिंज और मोबाइल मिला

मृतक लाश को पहचान के लिए अस्पताल के मुर्दा घर में रखवा दिया है। अस्पताल की चौकी इंचार्ज ने बताया कि फिलहाल मृतक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। जबकि मृतक के पास एक सिरिंज और बंद मोबाइल मिला है।

यह भी पढ़ें- Punjab Weather News: तापमान पहुंचा 45 पार, धूप और लू से फिर परेशान हुए लोग; अगले पांच दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी