Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Punjab Weather: उमस ने छुड़ाए लोगों के पसीने, फिर बारिश होने की संभावना; अभी 2 दिन तक ऐसा ही रहेगा मौसम

Punjab Weather जिले में पड़ रही उमस भरी गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। पिछले दिनों हुई वर्षा के बाद भी उमस से लोगों को निजात नहीं मिली है। तापमान कम होने के बावजूद उमस में कोई कमी नहीं आ रही है। सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। वहीं न्यूनतम तापमान भी 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

By Jagran NewsEdited By: Jagran News NetworkUpdated: Tue, 25 Jul 2023 07:00 AM (IST)
Hero Image
Gurdaspur Weather: उमस ने छुड़ाए लोगों के पसीने, फिर बारिश होने की संभावना

जागरण संवाददाता, गुरदासपुर। जिले में पड़ रही उमस भरी गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। पिछले दिनों हुई वर्षा के बाद भी उमस से लोगों को निजात नहीं मिली है। तापमान कम होने के बावजूद उमस में कोई कमी नहीं आ रही है।

सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। वहीं न्यूनतम तापमान भी 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले रविवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहा था। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार से फिर दो दिन भारी वर्षा होने की संभावना है। उसके बाद भी पूरा हफ्ता मौसम खुशगवार बना रहेगा और तापमान में कमी का दौर भी जारी रहने की उम्मीद है।

उधर, उमस ने लोगों को घरों में ही दुबकने पर मजबूर कर दिया है। सोमवार को जिलेभर में हल्के बादल छाए रहे, लेकिन गर्मी से लोगों को किसी भी प्रकार राहत नहीं मिली। बीमारियों का खतरा बढ़ा वर्षा के साथ संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ने लगा है। वर्षा में भीगने का शौक रखने वालों को स्वास्थ्य विशेषज्ञ आगाह कर रहा है। डा. नरेश शर्मा के अनुसार वर्षा की शुरुआती फुहारों में प्रदूषण का स्तर बहुत ज्यादा होता है। उसके संपर्क में आने से त्वचा रोग के साथ आंखों पर दुष्प्रभाव पड़ने का खतरा रहता है इसलिए ऐसा करने से बचना चाहिए।

मौजूदा समय में आंखों में संक्रमण संबंधी शिकायत तेजी से बढ़ रही है। आंखों की साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। वर्षा में भीगने से बचना चाहिए। आंखों को गंदे पानी और बैक्टीरिया से बचाएं। गंदे हाथ से आंखों को न छुएं। बिना डाक्टर के सलाह के कोई भी दवा आंखों में न डालें। ऐसे रहेगा सप्ताह का तापमान दिन अधिकतम न्यूनतम मंगलवार 32 26 बुधवार 31 26 वीरवार 31 26 शुक्रवार 30 25 शनिवार 32 26 रविवार 33 26 सोमवार 33 27