Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Batala News: दो गुटों में पुरानी रंजिश को लेकर चली ताबड़तोड़ गोलियां, दो की मौत; कई घायल

श्री हरगोबिंदपुर के गांव विठवां में उस वक्त हड़कंप मच गया जब पुरानी रंजिश के चलते दो गुटों में ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू हो गई। इस गोलीबारी में एक गुट के बलजीत सिंह और शमशेर सिंह दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दोनों गुटों में सात से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। हालांकि अभी इस मामले में कोई कुछ भी नहीं बोल रहा है।

By Jagran News Edited By: Deepak Saxena Updated: Sun, 07 Jul 2024 09:46 PM (IST)
Hero Image
दो गुटों में पुरानी रंजिश को लेकर चली ताबड़तोड़ गोलियां, दो की मौत।

जागरण संवाददाता, बटाला। श्री हरगोबिंदपुर के गांव विठवां में पुरानी रंजिश को लेकर ताबड़तोड़ गोसाईं चलने के कारण एक गुट के बलजीत सिंह और शमशेर सिंह दोनों की मौके पर मौत हो गई जबकि दो घायल हो गए। वहीं, दूसरे गुट के करीब पांच लोग घायल हो गए। मामला दोनों गुटों में कई साल पुरानी रंजिश का बताया जा रहा है।

फिलहाल श्री हरगोबिंदपुर मामले की जांच कर रही है। वहीं, बटाला सिविल अस्पताल के डॉक्टर एकमजीत सिंह ने बताया कि उनके पास गांव विठवां से दो मृत व्यक्ति और दो घायल आए हैं। लगता है कि इन चारों को गोलियां लगी है। बाकी जांच के बाद पता लगेगा कि मौत का कारण क्या है। सिविल अस्पताल में मृतकों के परिवार फिलहाल कुछ बोल नहीं रहे हैं।

ये भी पढ़ें: IND vs ZIM: पंजाबी मुंडे अभिषेक शर्मा ने जिंबाब्वे के छुड़ाए पसीने, महज 46 गेंदों में जड़ा शतक; तोड़ दिया रोहित का ये रिकॉर्ड

ये भी पढ़ें: Punjab News: गुरदासपुर में दिखा पाकिस्तानी ड्रोन, BSF जवानों ने की फायरिंग और फिर....

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें