Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Punjab News: सरोवर में डूब रहे पति को बचाने कूदी पत्नी, डूबने से दोनों की मौत, दंपती के दो बेटे और एक बेटी

Punjab News पंजाब के बटाला में दर्दनाक घटना सामने आई है। गुरुद्वारा के सरोवर में डूब रहे पति को बचाने पत्नी कूद गई। सरोवर में डूबने से दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने दंपती के शव बरामद कर जांच शुरू कर दी है। मृतकों के पड़ोसी सुखदेव सिंह ने बताया कि दंपती पिछले काफी सालों से गुरुद्वारा मक्का साहिब में माथा टेकने के लिए आते थे।

By Jagran News Edited By: Sushil Kumar Updated: Sun, 29 Sep 2024 05:58 PM (IST)
Hero Image
Punjab News: सरोवर में डूब रहे पति को बचाने कूदी पत्नी।

जागरण संवाददाता, बटाला। बटाला के गांव लील कलां के गुरुद्वारे में बने सरोवर में गांव कंडीला के नहाने गए दंपती की सरोवर में डूबने से मौत हो गई। गुरुद्वारा साहिब मक्का साहिब के सरोवर में नहाते समय डूब रहे पति को बचाने के लिए पत्नी भी सरोवर में कूद गई थी। जिसके बाद दोनों की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने दंपती के शव कब्जे में लेकर करवाई शुरू कर दी है।

मृतकों के पड़ोसी सुखदेव सिंह ने बताया कि दंपती पिछले काफी सालों से गुरुद्वारा मक्का साहिब में माथा टेकने के लिए आते थे। रविवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे 45 वर्षीय बलवंत सिंह अपनी 44 वर्षीय पत्नी रजवंत कौर के साथ रोजाना की तरह ही गांव लील कलां में गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने से पहले सरोवर में नहाने के लिए गए थे।

गहरे पानी में डूबने से दंपती की मौत

इस दौरान बलवंत सिंह सरोवर में जैसे ही नहाने के लिए उतारा तो वह संतुलन खो बैठा और पानी में डूबने लगा। पति को डूबते देख रजवंत कौर भी सरोवर में बलवंत सिंह को बचाने के लिए सरोवर के पानी में कूद गई। लेकिन रजवंत कौर और बलवंत सिंह दोनों की गहरे पानी में डूब गए। मृतक दंपती के दो बेटे और एक बेटी है।

मौके पर पहुंची पुलिस

जानकारी के अनसार, मृतक बलवंत सिंह गांव लील कलां में कुछ समय पहले साइकिल रिपेयर का काम करता था और अब बलवंत सिंह अपने गांव कंडीला में ही साइकिल रिपेयर की दुकान चला रहा था। जबकि वह एक टांग से ठीक तरीके से चल नहीं पाता था।

जिस कारण सरोवर के पानी में उतरते ही उसक संतुलन बिगड़ गया था। साथ ही मृतक तैरना नहीं जानता था। वहीं मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक दंपती के शवों को कब्जे में लेकर कारवाई के लिए बटाला सिविल अस्पताल भेज दिया है।

यह भी पढ़ें- खौफनाक! Love Marriage से नाराज ससुर ने दामाद को मौत के घाट उतारा, 3 साल पहले हुई थी शादी

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें