Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Hoshiarpur News: CM मान ने तहसील कॉम्‍प्लेक्स होशियारपुर का किया औचक निरिक्षण, लोगों की समस्‍या दूर करने का दिया आश्वासन

Hoshiarpur News मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान पिछले कुछ दिन से पंजाब के अलग-अलग विभाग का औचक निरीक्षण कर रहे है। हालांकि वह संबंधित विभाग से कोई शिकायत और न ही कोई कार्रवाई कर रहे है। बल्कि वह लोगों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याएं पूछ रहे है तांकि उन समस्याओं का समाधान किया जा सके। मान पिछले दिनों सरकारी स्कूलों का निरीक्षण करने गए थे।

By Satish KumarEdited By: Himani SharmaUpdated: Thu, 14 Dec 2023 05:52 PM (IST)
Hero Image
CM मान ने तहसील कॉम्‍प्लेक्स होशियारपुर का किया औचक निरिक्षण (फाइल फोटो)

जागरण संवाददाता, होशियारपुर। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान पिछले कुछ दिन से पंजाब के अलग-अलग विभाग का औचक निरीक्षण कर रहे है। हालांकि वह संबंधित विभाग से कोई शिकायत और न ही कोई कार्रवाई कर रहे है। बल्कि वह लोगों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याएं पूछ रहे हैं ताकि उन समस्याओं का समाधान किया जा सके।

भगवंत सिंह मान ने होशियारपुर पहुंचकर कर्मचारियों को किया हैरान

इसी के चलते गुरुवार सुबह मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने तहसील कॉम्‍प्लेक्स होशियारपुर पहुंच कर यहां तहसील कॉम्‍प्लेक्स कर्मचारियों को हैरान कर दिया। वहीं लोगों से बात करके लोगों को पेश आ रही समस्याओं को भी जल्द से जल्द दूर करने का आश्वासन दिया। उन्होंने तहसील कॉम्‍प्लेक्स में प्रवेश करते ही सब से पहले यही बात कही कि पंजाब के लोग यह जान लें कि जो सरकार उनकी तरफ से चुनी गई है। वह लोगों के विश्वास के प्रती कितनी सही निकली है।

यह भी पढ़ें: Hoshiarpur News: एक्साइज विभाग की मिलीभगत से हो रही लूटबाजारी, नकली शराब का धंधा भी जोरों पर; जानिए पूरा मामला

मौके पर ही पहुंचे पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि यह कोई छापामारी नही है यह एक निरीक्षण करके लोगों की समस्या जानने के लिए आए है। उन्होंने बताया कि लोग पिछले लंबे समय से तहसील कॉम्‍प्लेक्स में फर्द लेने के लिए घंटों लाईन में लगे रहते है। मगर अब आम आदमी पार्टी ने यह सारा काम ऑनइालन न कर दिया है। लोग जल्‍द ही घर बैठे अपना काम कर सकते है।

सरकारी स्कूलों का निरीक्षण करने गए थे मान

मान ने यह भी कहा कि वह पिछले दिनों सरकारी स्कूलों का निरीक्षण करने गए थे। यहां पर यह देख कर अच्छा लगा कि सरकारी स्कूलों में छात्रों की संख्या बढ़ने लगी है। उन्होंने बताया कि अब पंजाब सरकार की तरफ से सरकारी स्कूलों में भी सरकारी बसें दी जाएगी। ताकि सरकारी स्कूलों के बच्चे आराम से बस में बैठ कर स्कूल आ जा सके। उन्होंने कहा किस स्कूल को कितनी सरकारी बसें चाहिए यह बात स्कूल प्रिंसीपल से जल्द ही पूछ ली जाएगी।

जमकर विरोधियों पर बरसे

इस अवसर पर विरोधियों पर हमला करते हुए भगवंत सिंह मान ने कहा कि पिछले कुछ समय से पंजाब में राज कर रही सरकारों ने पंजाब को बेच कर रख दिया है। यहां तक कि पंजाब को दूसरे राज्यों में भी बदनाम किया जा रहा है। मगर पंजाब की सभी राजनीतिक पार्टियां एक बात जान ले कि पंजाब एक आत्म निर्भर राज्य है। पंजाब सारी दुनिया को रोटी दे सकता है।

यह भी पढ़ें: Article 370 Verdict: भाजपा नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का किया स्वागत, बोले- 'धारा 370 हटाने के पक्ष में था हर देशवासी'

पंजाबी दुनियां के हर कोने में जाकर अगर मेहनत कर सकता है तो अपने पंजाब को खुशहाल करने के लिए क्या नही कर सकता है। पंजाब की खुशहाली के लिए अगर विदेश में बैठे पंजाबियों से बात करें तो पंजाबी इतना पैसा भेज देंगे कि हम से संभाला नही जाएगा।

केंद्र पर भी किया हमला

इस अवसर पर पत्रकारों से बात करते हुए भगवंत सिंह मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार पिछली सरकारों की तरह पंजाब का पानी दूसरे राज्यों को जाने ही नही देगी बल्कि जल्द ही केंद्र सरकार से बात करके पंजाब का पानी पंजाब को दिलाकर रहेगी। इसके लिए अगर संघर्ष भी करना पड़़ा तो किया जाएगा।