Move to Jagran APP

Punjab Lok Sabha Election Result 2024: कांग्रेस ने बढ़ाई AAP की टेंशन, चुनावी बाजी जीतने के बाद भी क्यों करना पड़ेगा आत्ममंथन?

पंजाब में आम आदमी पार्टी भले ही तीन सीटों पर जीत हासिल कर पाने में सफल हो सकी। लेकिन आप को अभी भी आत्ममंथन की आवश्यकता है। क्योंकि आम आदमी पार्टी को कुछ विधानसभा क्षेत्रों में विधायकों की कमान में भी आप को दूसरे नंबर पर रहना पड़ा है। यह परिदृश्य तो यही संकेत देता है कि आप के विधायकों से जनता किन्हीं न किन्हीं कारणों से नाराज है।

By hazari lal Edited By: Prince Sharma Updated: Wed, 05 Jun 2024 08:09 PM (IST)
Hero Image
Punjab Lok Sabha Election Result 2024: चुनावी बाजी जीतने के बाद भी क्यों करना पड़ेगा आत्ममंथन

हजारी लाल, होशियारपुर। लोकसभा सीट होशियारपुर से दो बार काबिज रही भाजपा से सीट छीनने में आप कामयाब हो गई है, मगर जीत के बावजूद भी आप को आत्ममंथन करना होगा। क्योंकि कुछ विधानसभा क्षेत्रों में विधायकों की कमान में भी आप को दूसरे नंबर पर रहना पड़ा है।

यह परिदृश्य तो यही संकेत देता है कि आप के विधायकों से जनता किन्हीं न किन्हीं कारणों से नाराज है। यही कारण रहा कि उन्होंने आप की बजाय हाथ को शक्ति देने का काम किया। विधानसभा शाम चौरासी में विधानसभा चुनाव में आप के डॉ. रवजोत सिंह ने कांग्रेस के पवन आदिया को करीबन 21 हजार मतों से हराया था।

आप का वोट बैंक खिसका

डॉ. रवजोत को 60 हजार से ज्यादा वोट पड़ी थीं। लोकसभा चुनाव में आप को 34655 मत ही मत मिले हैं। कांग्रेस उसके पीछे रहते हुए 32387 मत हासिल किए हैं। यानी कि ढाई साल में आप का वोट बैंक 27 हजार से ज्यादा खिसक गया है।

आप भले यहां से मामूली लीड लेकर राहत महसूस कर रही हो, लेकिन जमीनी हकीकत यही है कि जिस तेजी से आप का वोट बैंक खिसका है।  आने वाले समय में आप के लिए चिंतनीय है।

विधानसभा उड़मुड़ में भी आप के लिए अच्छी खबर नहीं है। विधानसभा चुनाव में यहां से आप के जसवीर सिंह राजा ने कांग्रेस के संगत सिंह गिलजियां को हराया करीबन साढ़े चार हजार के मतों से अंतर से हराया था लेकिन लोकसभा के चुनाव आप उड़मुड़ से पिछड़ गई।

कांग्रेस की यामिनी गोमर को मिले 35303 वोट

यहां से कांग्रेस की यामिनी गोमर को 36303 और आप के डॉ. राज कुमार को 33,269 मत मिले। यानी कि यहां पर भी आप का तकरीबन तीन हजार वोट बैंक खिसक गया।

विधानसभा के चुनाव में दसूहा से आप ने बड़ी जीत दर्ज की थी। इस सीट पर आप का कब्जा है, लेकिन लोकसभा चुनाव में तेजी से छलांग लगाते हुए विधानसभा चुनाव में तीसरे पर रहने वाली भाजपा पहले नंबर पहुंच गई।

भाजपा को 3,9075 मत मिले, जबकि 35,032 ही मत मिले। यानी कि भाजाप से चार हजार मतों से पिछड़ गई। दसूहा में आप के लिए भी निश्चित तौर पर चिंता की बात है।

आखिर क्या ऐसा कारण रहा है कि भाजपा ने एकदम से छलांग लगाकर पहले नंबर पर पहुंच गई और आप दूसरे नंबर आ गई। यही नहीं, आप के कब्जे वाली विधानसभा सीट श्री हरगोविंदपुर में आप के साथ कांग्रेस ने खेल कर दिया।

कांग्रेस ने आप को 6500 मतों से किया पीछे

कांग्रेस ने 35,258 मत हासिल करके आप को करीबन 65 सौ मतों से पीछे कर दिया। आप ने मोर्चाबंदी से सबसे अच्छा काम होशियारपुर में किया है। चूंकि होशियारपुर विधानसभा का ज्यादातर हिस्सा शहरी इलाके में आता है।

भाजपा को यहां से बड़ी लीड की उम्मीद थी लेकिन कैबिनेट मंत्री ब्रह्म शंकर जिंपा की आप उम्मीदवार डॉ. राज कुमार की मोर्चाबंदी ने आप की झाड़ू कैसे रखी।

शहरी इलाके में भाजपा को वोटें तो अच्छी खासी पड़ी, लेकिन आप ने भी पकड़ मजबूत रखी। यही कारण रहा है कि भाजपा को यहां से पंद्रह से बीस हजार की बड़ी लीड का सपना महज 1701 के वोटों तक ही सीमित होकर रह गया। लोकसभा सभा सीट होशियारपुर के अधीन नौ विधानसभा सीटें आती हैं।

शाम चौरासी को मिली मामूली बढ़त

इनमें होशियारपुर, शामचौरासी, उड़मुड़, दसूहा, श्री हरगोविंदपुर पर आप का कब्जा है। शाम चौरासी में आप को मामूली बढ़त मिली है। उड़मुड और दसूहा में बड़ी हार हुई है। होशियारपुर में भी आप को मामूली झटका लगा है।

भले ही होशियारपुर की सीट को भाजपा से छीन कर आप ने अपने कब्जे में कर लिया है, लेकिन विधानसभा चुनाव के मुकाबले में लोकसभा चुनाव में आप का करीबन 55 हजार वोटों का कम होना कहीं न कहीं आत्ममंथन के लिए इशारा करता है।

यह भी पढ़ें- Gurdaspur Weather Update: गुरदासपुर में गर्मी से मिली फौरी राहत, शाम में धूल भरी आंधी से बदला मौसम का मिजाज

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।