Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

किसानों का रेल रोको आंदोलन 18 को : संघा

संयुक्त किसान मोर्चा दिल्ली की ओर से 18 फरवरी को दोपहर 12 बजे से रेल रोको आंदोलन शाम तक किया जाएगा।

By JagranEdited By: Updated: Mon, 15 Feb 2021 03:55 PM (IST)
Hero Image
किसानों का रेल रोको आंदोलन 18 को : संघा

संवाद सहयोगी, होशियारपुर : संयुक्त किसान मोर्चा दिल्ली की ओर से 18 फरवरी को दोपहर 12 बजे से रेल रोको आंदोलन शाम तक किया जाएगा। यह जानकारी आजाद किसान दोआबा होशियारपुर के सुतेहरी रोड पर धरने पर बैठे किसानों को मास्टर हरबंस संघा ने दी। उन्होंने कहा कि इसी के मद्देनजर होशियारपुर में संगठनों की ओर से सिगड़ीवाला रेलवे फाटक पर धरना लगाकर रेलें रोकी जाएंगी। सभी किसानों व किसान समर्थित संगठनों से अपील है कि सिगड़ीवाला रेलवे फाटक पर पहुंचे। प्रधान संघा ने कहा कि यह संघर्ष तब तक चलेगा, जब तक केंद्र सरकार कृषि सुधार कानूनों को वापस नहीं ले लेती व 26 जनवरी को रास्ता भटके किसान नौजवानों, नौदीप कौर गंधड़ पर किए केस वापस लेकर रिहा नहीं करती।

इस अवसर कुलभूषण प्रकाश सिंह, मंगत सिंह, अवतार सिंह शेरपुरी, तरसेम सिंह नागरा, अश्विनी कुमार, धर्मजीत, दिलबाग सिंह साहरी, दलबीर सिंह, किशन सिंह, गगनौली, गुरनाम सिंह, शाम सिंह मोना, सुरजीत सिंह सैनी, निर्मल सिंह, तरसेम लाल, दलबीर सिंह, ज्योति सरूप, जसवीर सिंह आदि उपस्थित थे।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें