Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

शिवसेना हिदुस्तान ने पन्नू का पुतला फूंक कर प्रदर्शन किया

शिवसेना हिदुस्तान जिला देहाती अध्यक्ष हरजिदर ठाकुर की अगुवाई में पन्नू का पुतला फूंका गया। प्रदर्शन शिवसेना हिदुस्तान के राष्ट्रीय प्रमुख पवन गुप्ता व होशियारपुर प्रभारी रोहित मेहंगी के निर्देश पर किया गया।

By JagranEdited By: Updated: Mon, 08 Feb 2021 05:45 AM (IST)
Hero Image
शिवसेना हिदुस्तान ने पन्नू का पुतला फूंक कर प्रदर्शन किया

संवाद सहयोगी, दसूहा : शिवसेना हिदुस्तान जिला देहाती अध्यक्ष हरजिदर ठाकुर की अगुवाई में पन्नू का पुतला फूंका गया। प्रदर्शन शिवसेना हिदुस्तान के राष्ट्रीय प्रमुख पवन गुप्ता व होशियारपुर प्रभारी रोहित मेहंगी के निर्देश पर किया गया। प्रदेश महासचिव व सह प्रभारी हिमाचल रामपाल शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने हाजीपुर चौक में गुरपतवंत पन्नू के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। प्रदर्शनकरियों ने किसान एकता जिदाबाद व खालिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। शिवसेना हिदुस्तान के वरिष्ठ नेता रामपाल शर्मा ने कहा कि गुरपतवंत पन्नू पंजाब के शांतिपूर्ण माहौल को बिगाड़ने का प्रयास कर रहा है। किसान आंदोलन कर रहे भाइयों को अपील करते हुए ठोस कदम उठाने के लिए कहा गया। इस अवसर पर पंडित कृष्ण जिला प्रचारक, शहरी अध्यक्ष साहिल, दसूहा अकाश चेयरमैन, ब्लाक देहाती अध्यक्ष प्रवीण, हरीश, जतिन, सौरव, काली, अभिनव, कीर्ति, सैंडी, चंदन, पंकज, पवन, अनिल, भास्कर मौजूद रहे। महंगाई का बोझ डाल रही केंद्र सरकार : तरसेम

संवाद सहयोगी, मुकेरियां : पिछले काफी दिन से पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इससे आम आदमी पर महंगाई का बोझ बढ़ता जा रहा है। इससे हर वर्ग परेशान है या यूं कहें कि आम आदमी की कमर तोड़ दी है। पहले ही कोरोना काल के दौरान लाकडाउन के कारण कारोबार बंद होने से लोगों को आर्थिक रूप से करारी चोट लगी है। दूसरी ओर, लगातार बढ़ रहे पेट्रोल डीजल के दाम ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी है। केंद्र सरकार पर यह हमला जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस तरसेम मिनहास ने किया। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिन से डीजल-पेट्रोल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं जोकि बहुत ही चिता का विषय है। क्योंकि, इससे पहले ही आसमान छू रही महंगाई में और वृद्धि होने से आम लोगों का जीना अब मुश्किल हो जाएगा। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि बढ़ रहे लगातार पेट्रोलियम पदार्थो के दाम पर अंकुश लगाकर जनता को महंगाई की मार से बचाया जाए।