Move to Jagran APP

पाकिस्तान में लॉकडाउन के दौरान फंसे 410 भारतीयों में से 100 स्वदेश लौटे, अपनों को देखते ही लगे गले

पाकिस्तान में लॉकडाउन में फंसे 410 भारतीयो में से 100 सोमवार को स्वदेश लौट आए हैं। अपनों को देखते ही वे गले लग गए। वहीं आज एक पाकिस्तानी की सजा पूरी होने पर उसे पाकिस्तान को सौंप दिया गया है।

By Kamlesh BhattEdited By: Updated: Mon, 28 Jun 2021 05:25 PM (IST)
Hero Image
पाकिस्तान से भारतीय सीमा में पहुंचकर अपनों से गले लगती युवती। जागरण

जागरण संवाददाता, अमृतसर। लॉकडाउन के दौरान पाकिस्तान में फंसे 410 भारतीय नागरिकों में से 100 सोमवार को अटारी सीमा पर पहुंच गए। अपनों को देखते ही वे गले लग गए। ये भारतीय देश के अलग-अलग राज्यों के रहने वाले हैं। यह कोरोना काल में पाकिस्तान में लगे लाकडाउन कारण स्वदेश नहीं लौट पा रहे थे। अटारी सीमा पर मेडिकल टीम ने सभी लोगों का कोविड टेस्ट करवाया। सभी को चौदह दिन के लिए क्वारंटाइन किया जाएगा। इनमें से अधिकांश लोग पाकिस्तान में अपनों से मिलने गए थे।

वहीं, पाकिस्तान से अवैध तरीके से भारत में घुसे रमजान मुहम्मद की सजा पूरी होने के बाद भारत ने उसे पाकिस्तान के हवाले कर दिया गया। रमजान पाकिस्तान में एक फैक्टरी में काम करता था। 2019 में वह भारतीय सीमा में घुस आया। बीएसएफ ने उसे पकड़ा तो उसने कहा कि वह गलती से यहां आया है। इसके बाद बीएसएफ ने उसे पुलिस के हवाले किया और दो साल की सजा हुई।

केंद्रीय जेल में सजा पूरी करने के बाद सोमवार को रमजान को अटारी सीमा के रास्ते पाकिस्तान रवाना कर दिया गया। जाने से पहले मुहम्मद रमजान ने काह कि वह लाहौर का रहने वाला है। गलती से भारत आया था। आज खुशी है कि सकुशल वतन लौट रहा हूं।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें