Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Jalandhar: नशा तस्‍करी पर पंजाब पुलिस का एक्‍शन, अंतरराज्यीय गिरोह का किया पर्दाफाश; 12 किलो नशीले पदार्थ के साथ दो अरेस्‍ट

Jalandhar Crime पंजाब के जालंधर में नशा तस्‍करी करने वाले अंतरराज्‍यीय गिरोह का पर्दाफाश हो गया है। यह गिरोह ओडिशा से गांजा लाता था और रेल और बस के जरिए अलग-अलग राज्यों में सप्लाई करते थे। जालंधर में वो गांजा सप्लाई करने के लिए ही आए थे। दोनों को रिमांड पर लेकर पता लगाया जाएगा कि उनको सप्लाई कहां पर देनी थी।

By Jagran News Edited By: Himani Sharma Updated: Sat, 10 Feb 2024 03:35 PM (IST)
Hero Image
नशा तस्‍करी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश

जागरण संवाददाता, जालंधर। कमिश्नरेट पुलिस ने अंतर्राज्यीय नशा तस्करी के गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 12 किलोग्राम गांजा के साथ दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शहर में गांजा तस्करी करने वाला एक अंतरराज्यीय गिरोह सक्रिय है।

एनडीपीएस एक्‍ट के तहत मामला दर्ज

कमिश्नर ने बताया कि सूचना के आधार पर संत नगर रेलवे क्रॉसिंग, रेलवे कॉलोनी के पास दो युवकों को रोका, जिनकी पहचान मोहम्मद असलम निवासी गांव हनवारा, गोंडा, उत्तर प्रदेश और मोहम्मद दानिश पुत्र इमरान निवासी गांव हनवारा, गोंडा, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई।

यह भी पढ़ें: Ram Mandir: अयोध्या धाम के लिए जालंधर से रवाना हुआ 700 श्रद्धालुओं का जत्था, श्री राम के जयकारों से गूंज उठा स्टेशन

आरोपितों के पीस से 12 किलो गांजा बरामद हुआ। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ थाना न्यू बारादरी जालंधर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

अलग-अलग राज्‍यों में सप्‍लाई करते थे गांजा

आईपीएस स्वपन शर्मा ने कहा कि जांच के दौरान पता चला कि गिरोह ओडिशा से गांजा लाता था और रेल और बस के जरिए अलग-अलग राज्यों में सप्लाई करते थे। जालंधर में वो गांजा सप्लाई करने के लिए ही आए थे। दोनों को रिमांड पर लेकर पता लगाया जाएगा कि उनको सप्लाई कहां पर देनी थी। उनके साथियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: जालंधर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, गोल्‍डी बराड़ और लॉरेंस बिश्नोई गैंग के आठ सदस्य अरेस्‍ट; तीन पिस्तौल, 10 कारतूस और वाहन बरामद

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें