Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

निगम आज से चलाएगा बाजारों को कूड़ा मुक्त करने का अभियान, अभिनेता ब्राउनी पराशर होंगे मोटीवेटर

जालंधर में बाजारों को कूड़ा मुक्त करवाने के अभियान में बॉलीवुड अभिनेता ब्राउनी पराशर स्टार मोटीवेटर होंगे। वे दुकानदारों से कूड़ा सड़क पर न फेंकने की अपील करेंगे। मुहिम के आगाज के मौके पर मेयर जगदीश राजा भी मौजूद रहेंगे।

By Pankaj DwivediEdited By: Updated: Wed, 11 Nov 2020 08:39 AM (IST)
Hero Image
बॉलीवुड अभिनेता ब्राउनी पराशर बाजारों को कूड़ा मुक्त करवाने का अभियान शुरू करवाएंगे। (जागरण)

जालंधर, जेएनएन। नगर निगम बुधवार से शहर के बाजारों को कूड़ा मुक्त करने के लिए अभियान शुरू करने जा रहा है। इसकी शुरुआत मिट्ठापुर रोड के पीपीआर माल से होगी। बॉलीवुड अभिनेता ब्राउनी पराशर अभियान शुरू करवाने के लिए विशेष रूप से जालंधर पहुंचेंगे।

स्टार मोटीवेटर के रूप में ब्राउनिंग पराशर दुकानदारों और शो रूम मालिकों से अपील करेंगे कि वे सड़कों पर कूड़ा ना आने दे। नगर निगम की हेल्थ एंड सैनिटेशन एडहॉक कमेटी के चेयरमैन बलराज ठाकुर ने कहा कि पीपीआर मार्केट को कूड़ा मुक्त बनाने के लिए दोपहर बाद 3:30 बजे मुहिम शुरू की जाएगी। इसमें मेयर जगदीश राज राजा, विधायक परगट सिंह और नगर निगम कमिश्नर करनेश शर्मा विशेष रूप से शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि सभी शोरूम मालिकों ने दुकानदारों को भी इस अभियान में शामिल किया जाएगा क्योंकि उनके बिना यह संभव नहीं है। बलराज ठाकुर ने कहा कि एक मार्केट को कूड़ा मुक्त करने के बाद या अभियान धीरे-धीरे पूरे शहर में चलाया जाएगा।

जालंधर में सालिड वेस्ट मैनेजमेंट की समस्या विकराल

बता दें कि जालंधर में सालिड वेस्ट मैनेजमेंट समस्या विकराल हो गई है। गत दिवस ही मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के मुख्य सचिव सुरेश कुमार ने वरियाणा डंप का दौरा करके कूड़ा प्रबंधन बेहतर करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने शहर में बायो माइनिंग प्रोजेक्ट भी जल्द शुरू करने के लिए कहा है। कूड़ा प्रबंधन के लिए शहर में गार्बेज पिट्स, सूखा और गीला कूड़ा अलग करने सहित कई योजनाएं लांच की गई हैं। हालांकि अब तक ये सिरे नहीं चढ़ पाई हैं और इस कारण वेस्ट मैनेजमेंट की समस्या विकराल होती जा रही है। इसके कारण ही जालंधर अपनी स्वच्छता रैंकिंग में उल्लेखनीय सुधार नहीं कर पा रहा है।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर