Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Chhath puja 2020: आज होगी खरना की रस्म, जानें जालंधर में कहां बने हैं छठ घाट

वीरवार को खरना की रस्म अदा की जाएगी। इसके तहत सुबह अरवा चावल अरहर की दाल व कद्दू की सब्जी का सेवन किया जाएगा। इसी क्रम में 20 नवंबर को अस्त होते तथा 21 नवंबर को उदय होते सूर्य को अ‌र्घ्य देने के साथ पर्व संपन्न होगा।

By Rohit KumarEdited By: Updated: Thu, 19 Nov 2020 01:21 PM (IST)
Hero Image
वीरवार को सुबह छठी माता की पूजा करके ग्रहण किया जाता है।

जालंधर, जेएनएन। छठ व्रत व पूजा को लेकर जिले में सारी तैयारियां हो गई है। जिले के कई इलाकों में व्यापक स्तर पर बाजार सज चुके है। आस्था का महापर्व छठ पूजा व व्रत को लेकर बुधवार को नहाय-खाय की रस्म अदा की गई। इसके तहत छठ व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं ने बुधवार को नहाकर देसी घी से निर्मित आरवा चावल, कद्दू की सब्जी व अरहर की दाल तैयार की जाती है। जिसे वीरवार को सुबह छठी माता की पूजा करके ग्रहण किया जाता है।

नवीन झा ने बताया कि वीरवार को खरना की रस्म अदा की जाएगी। इसके तहत सुबह अरवा चावल, अरहर की दाल व कद्दू की सब्जी का सेवन किया जाएगा। इसी क्रम में 20 नवंबर को अस्त होते तथा 21 नवंबर को उदय होते सूर्य को अ‌र्घ्य देने के साथ पर्व संपन्न होगा।

- शहर में यहां पर बने है छठ घाट

- श्री देवी तालाब मंदिर

- बेअंत पार्क, फोकल प्वाइंट

- श्री शैलानी माता मंदिर, लंबा पिंड

- नूरपूर कालोनी, पानी वाली टंकी पार्क

- शिव मंदिर नूरपूर

- लोहे वाली पुली रंधावा मसंदा

- डीएवी कालेज रोड, कबीर नगर

- कबीर विहार शमशानघाट, बस्ती बावा खेल

- ग्रोवर कालोनी, नहर

- शिवपुरी धाम बस्ती शेख, घास मंडी

- रानी सती मंदिर, माडल हाउस

- बशीरपुरा पानी वाली टंकी की ग्राउंड

- बगीची मंदिर, अजीत नगर

- पंजाबी बाग, वीनस प्लाईवुड इंडस्ट्री के पास

- कनाल रोड संजय गांधी नगर, बाईपास

- गदईपुर रोड नहर

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें