Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

जालंधर में निगम की बड़ी कार्रवाई, मास्टर तारा सिंह नगर में हेरीटेज इंपायर रेस्टोरेंट किया सील, पहले विरासत हवेली था नाम

जालंधर में नगर निगम ने मास्टर तारा सिंह नगर में स्थित हेरीटेज इंपायर रेस्टोरेंट को सील कर दिया है। नगर निगम के एमटीपी नीरज भट्टी ने बताया कि पहले यह रेस्टोरेंट विरासत हवेली के नाम से चल रहा था लेकिन पिछले कुछ महीनों से इसका नाम हेरिटेज इंपायर है।

By Vinay KumarEdited By: Updated: Wed, 14 Sep 2022 08:21 PM (IST)
Hero Image
जालंधर में नगर निगम की टीम ने हेरीटेज इंपायर रेस्टोरेंट को सील कर दिया है।

जागरण संवाददाता, जालंधर। जालंधर में नगर निगम ने बुधवार दोपहर मास्टर तारा सिंह नगर स्थित रेस्टोरेंट हेरीटेज इंपायर को सील कर दिया। हवेली के मुख्य गेट पर सीलिंग का नोटिस लगा दिया है। विरोध की आशंका के बीच निगम टीम ने यह कार्रवाई पुलिस बल की मौजूदगी में की। नगर निगम के एमटीपी नीरज भट्टी ने बताया कि पहले यह रेस्टोरेंट विरासत हवेली के नाम से चल रहा था लेकिन पिछले कुछ महीनों से इसका नाम हेरिटेज इंपायर है। 

नगर निगम अफसरों का आरोप है कि इसकी इमारत बिना मंजूरी बनी है और कई निगम के साथ कोर्ट केस चल रहा है। बिल्डिंग मालिक के कोई में हाजिर ना होने के कारण अवैध निर्माण पर कार्रवाई की है। इसके लिए पहले कई बार नोटिस दिए जा चुके हैं। इसे एक बार पहले भी सील किया गया था लेकिन शपथ देने पर कुछ दिन की मोहलत की अपील पर खोल दिया गया था। इसके दोबारा नोटिस जारी किया गया लेकिन नोटिस का कोई जवाब नहीं आया।

बुधवार को नगर निगम कमिश्नर के आदेशों पर इमारत को सील कर दिया गया है। बता दें कि पहले यह रेस्टोरेंट विरासत हवेली के नाम पर चल रहा था और अकाली नेता इकबाल सिंह ढींढ़सा इसके मालिक हैं लेकिन कुछ महीनों से युवा आकली नेता और कांग्रेस नेताओं समेत चार लोगों ने इस लीज पर ले रखा है। करीब दो महीने पहले शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल भी रेस्टोरेंट में आए थे।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर