Move to Jagran APP

Punjab News: पुलिस की सख्ती...हथियाराें काे प्रमोट करने वाले 6 लोग गिरफ्तार; 43 पर केस दर्ज

Punjab News पंजाब में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं को ध्यान में रखते हुए सीएम भगवंत मान ने गन कल्चर के खिलाफ अभियान शुरू किया है। इसके तहत हथियारों को प्रमोट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। 

By Jagran NewsEdited By: DeepikaUpdated: Thu, 24 Nov 2022 09:27 AM (IST)
Hero Image
Punjab News: पंजाब में गन कल्चर पर पुलिस सख्त। (सांकेतिक)
जागरण टीम, जालंधर। पंजाब में गन कल्चर को बढ़ावा देने वालों के खिलाफ पुलिस ने कमर कस ली है। मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देशों के बाद इसके खिलाफ जोरों पर अभियान चलाया जा रहा है और हाथों में हथियार लेकर फोटो अपलोड करने वाले पर सख्ती की जा रही है। इसी के तहत पुलिस ने एक ही दिन में छह जिलों में कार्रवाई कर 43 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इनमें से छह को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

इंटरनेट मीडिया से फाेटाे डिलीट कर रहे लाेग

पुलिस की सख्ती का ही यह परिणाम है कि लोगों ने इंटरनेट मीडिया पर हथियारों के साथ डाले फोटो धड़ाधड़ डिलीट करना शुरू कर दिया है। होशियारपुर जिले के टांडा उड़मुड़ में स्थित सरकारी कालेज में प्रधान के चुनाव के दौरान बंदूक लहराने पर सात लोगों, बरनाला में लड़की की शादी से एक दिन पहले जागो के दौरान हथियारों के प्रदर्शन के आरोप में छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन को गिरफ्तार किया है।

नूरपुरबेदी में हथियारों के प्रदर्शन पर 6 लोगों के खिलाफ केस

इसी तरह रूपनगर के नूरपुरबेदी इलाके में इंटरनेट मीडिया पर हथियारों के प्रदर्शन पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके अलावा संगरूर जिले में छह, गुरदासपुर में नौ और अमृतसर देहाती में दस लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है। गाैरतलब है कि इससे पहले जालंधर में कुल्हड़ पिजा बेचने वाले दंपती के खिलाफ भी पुलिस ने केस दर्ज किया था। यह मामला काफी सुर्खियाें में रहा था। फिलहाल दंपती काे अदालत से जमानत मिल गई है।

यह भी पढ़ेंः- Jalandhar Weather Update: शहर में आज साफ रहेगा मौसम, दिनभर चलेंगी ठंडी हवाएं; AQI में भी सुधार

यह भी पढ़ेंः- Dengue Threat in Jalandhar: दो दिन की राहत के बाद फिर आफत, डेंगू के 6 नए मामले आए सामने

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।