Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

गन्ने की MSP को लेकर तीसरे दिन भी किसानों का धरना जारी, आज रोकेंगे रेलवे यातायात; दिल्ली-जम्मू नेशनल हाईवे पूरी तरह से बंद

Farmers Strike in Jalandhar पंजाब में गन्ने के दाम बढ़ाने की मांग पर किसानों का धरना आज भी जारी है। जिसके चलते आज भी जालंधर में नेशनल हाईवे बंद है। तो वहीं आज किसानों ने रेल यातायात को भी बंद करने की घोषणा की है। उन्होंने जालंधर के धन्नोवाली में रेल यातायात को बंद करने की घोषणा की है। वहीं प्रशासन ने रूट भी डायवर्ट भी किया है।

By Jagran NewsEdited By: Preeti GuptaUpdated: Thu, 23 Nov 2023 11:49 AM (IST)
Hero Image
गन्ने की MSP को लेकर तीसरे दिन भी किसानों का धरना जारी

जागरण संवाददाता, जालंधर। Farmers Strike in Jalandhar: पंजाब में गन्ने के बढ़ाए गए दामों की मांग पर किसानों की नारजगी अभी तक जारी है। प्रशासन द्वारा कोई हल न निकलने से किसानों ने राज्य सरकार के खिलाफ धरना दिया हुआ है। जिसके चलते आज भी जालंधर में नेशनल हाईवे बंद है। तो वहीं आज किसानों ने रेल यातायात को भी बंद करने की घोषणा की है।

धन्नोवाली फाटक पर किसानों का धरना जारी

जानकारी के मुताबिक किसानों जालंधर के धन्नोवाली फाटक पर धरना लगाकर बैठे हुए हैं। उन्होंने जालंधर के धन्नोवाली में रेल यातायात को बंद करने की घोषणा की। अभी तक सर्विस लेन के दोनों तरफ चल रही सर्विस लेन पर भी ट्रैफिक बंद कर देने का ऐलान कर दिया है।

किसानों का धरना जारी, आज रोकेंगे रेल

संयुक्त किसान मोर्चा के अध्यक्ष बलविंदर सिंह मल्ली ने कहा धरने में कोई बदलाव नहीं होगा। रेलवे ट्रैक पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं, ठीक 11:30 बजे रेल रोकने की अनाउंसमेंट बार-बार मंच से हो रही है। बता दें कि गन्ने के रेट बढ़ाने (Demand of increase MSP on sugarcane) की चलते 21 नवंबर से किसानों का धरना प्रदर्शन जारी है। बीते दिन इस मामले में चंडीगढ़ में किसानों की बैठक की जानी थी, पर वह बैठक का भी आयोजन नहीं किया गया।

यह भी पढ़ें- जालंधर-लुधियाना NH हाइवे पूरी तरह से बंद, गन्ने की बढ़ी कीमतों पर पंजाब सरकार के खिलाफ किसानों का 'हल्लाबोल'


'जब तक नहीं मानती सरकार तब तक जारी रहेगा धरना'

बैठक न होने से किसानों का सरकार के प्रति और गुस्सा फूट पड़ा। किसानों ने घोषणा की है कि जब तक पंजाब सरकार गन्ने का रेट बढ़ाने की मांग नहीं मान लेती, तब तक धरना जारी रहेगा। इसके बाद किसान संगठन 26 नवंबर को चंडीगढ़ कूच करेंगे। दरअसल, राज्य सरकार से किसानों की मांग है कि पराली जलाने के दर्ज किए गए केस रद्द किए जाएं और गन्ने पर MSP को 450 किया जाए।

यह भी पढ़ें- Punjab MC Elections 2023: निगम चुनाव की तैयारी पर भाजपा का मंथन तेज, भ्रष्टाचार को बनाएंगे मुद्दा; जीत का किया दावा