Move to Jagran APP

Punjab Kisan Protest: लुधियाना, अमृतसर और चंडीगढ़ वाले दें ध्यान, जालंधर से गुजरने पर ये रूट करें इस्तेमाल

Punjab Bus Routes अगर आप को चंडीगढ़ से अमृतसर या अमृतसर से चंडीगढ़ जाना है। अमृतसर और जालंधर से लुधियाना की तरफ जाना है तो केवल वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करके ही पहुंच सकते हैं। ऐसे में किसी भी परेशानी से बचने के लिए इन रूटों का इस्तेमाल करें।

By Pankaj DwivediEdited By: Updated: Mon, 23 Aug 2021 11:40 AM (IST)
Hero Image
किसानों के धरने के कारण लोग चंडीगढ़ और अमृतसर जाने के लिए वैकल्पिक रास्तों का प्रयोग करें। फाइल फोटो

जेएनएन, जालंधर। महानगर में गन्ने का समर्थन मूल्य बढ़ाने की मांग को लेकर किसानों रोड और रेल ट्रैफिक जाम कर दिया है। इसके बावजूद रक्षाबंधन से पहले प्रशासन ने डायवर्जन के साथ विभिन्न रूटों पर वाहनों की आवाजाही शुरू कर दी है। अगर आप को चंडीगढ़ से अमृतसर या अमृतसर से चंडीगढ़ जाना है। अमृतसर और जालंधर से लुधियाना की तरफ जाना है तो केवल वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करके ही पहुंच सकते हैं। ऐसे में किसी भी परेशानी से बचने के लिए इन रूटों का इस्तेमाल करें। अगर हाईवे की तरफ जाएंगे तो मुश्किल में पड़ जाएंगे। 

चंडीगढ़ से अमृतसर 

- चंडीगढ़ से अमृतसर जाते समय फगवाड़ा के होशियारपुर रोड से होते हुए वाया आदमपुर व जालंधर होकर आगे बढ़ सकते हैं।

अमृतसर से चंडीगढ़

- अमृतसर से चंडीगढ़ जाते समय जालंधर से आदमपुर होकर फगवाड़ा के होशियारपुर रोड से चंडीगढ़ की तरफ आगे जाया जा सकता है।

लुधियाना आने-जाने के लिए ये रास्ता

अमृतसर और जालंधर से लुधियाना की तरफ जाने के लिए जंडियाला के अलावा नकोदर होकर आगे जा सकते हैं। वहीं, लुधियाना की तरफ से जालंधर व अमृतसर जाने के लिए नकोदर के अलावा जंडियाला से होकर आगे जा सकते हैं।

इन रूटों पर बस सेवा बहाल

पंजाब रोडवेज ने इस बीच कई रूटों पर बस सेवा बहाल कर दी है। जालंधर से अमृतसर व तरनतारन, जालंधर से पठानकोट, जालंधर से बटाला और जालंधर से होशियारपुर के बस सर्विस शुरू हो चुकी है। इन स्थानों पर जाने के लिए शहीद-ए-आजम इंटर स्टेट बस टर्मिनल से बसें पकड़ी जा सकती हैं। 

बस स्टैंड पर हो सकती है भारी भीड़ 

ट्रेनें बंद होने के कारण बस स्टैंड पर आपको भारी भीड़ का सामना करना पड़ सकता है। शनिवार को हालात इतनी खराब हो गई थी कि चंडीगढ़ और दिल्ली की एसी बसों में यात्रियों को स्टूल लगाकर बिठाना पड़ा था। शनिवार को सबसे ज्यादा किल्लत दिल्ली और चंडीगढ़ की ही बसों की सामने आई थी। 

यह भी पढ़ें - जालंधर में सोमवार को भी रोड-रेल ब्लाक; फगवाड़ा, चंडीगढ़ और होशियारपुर वाले अपनाएं ये रूट

यह भी पढ़ें - Punjab Farmers Protest: रविवार को भी नेशनल हाईवे और रेलवे ट्रैक जाम रहेगा, किसान बोले- जालंधर सिंघू बार्डर बनेगा

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।