Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Jalandhar Crime: पूर्व पार्षद की पत्नी ने की आत्‍महत्‍या, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप; आठ महीने पहले हुई थी शादी

Jalandhar Crime जालंधर में पूर्व पार्षद की पत्नी ने फंदा लगाकर आत्‍महत्‍या कर ली। मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्‍या करने के आरोप लगाए हैं। आठ महीने पहले ही शादी हुई थी। महिला की मां ने दामाद को ही हत्‍यारा बताया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पति जोली के खिलाफ पहले भी मामला दर्ज हो चुका है।

By Harsh Kumar Edited By: Himani Sharma Updated: Thu, 11 Jul 2024 09:10 AM (IST)
Hero Image
जालंधर में पूर्व पार्षद की पत्नी ने की आत्‍महत्‍या

जागरण संवाददाता, जालंधर। जालंधर कैंट के मोहल्ला नंबर 30 नंबर में मंगलवार देर रात कैंटोनमेंट बोर्ड के पूर्व पार्षद जोली अटवाल की पत्नी ने फंदा लगाकर जान दे दी। 28 वर्षीय सुनैना की जोली के साथ आठ माह पहले ही शादी हुई थी। सुनैना की मौत के बारे में सूचना मिलने पर उसके मायके वालों ने उसके ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है।

मां ने दामाद पर लगाए आरोप

मृतका की मां का आरोप है कि उनके दामाद ने ही बेटी को मारा है और फिर आत्महत्या की झूठी कहानी बना दी। उन्होंने कैंट थाने की पुलिस ने मामले में कार्रवाई की मांग की। सुनैना की मां वंदना ने थाने में रोते हुए कहा कि उनकी बेटी की शादी आठ माह पहले हुई थी। शादी के बाद से ही जोली उसे परेशान करता था। उनमें कई बार विवाद हो चुका था। उन्होंने दोनों को बिठाकर समझाया भी था।

पड़ोसियों ने दी मौत की जानकारी

बुधवार दोपहर को जोली के पड़ोसियों ने उन्हें बताया कि उनकी बेटी की मौत हो गई है। इसके बाद वे सुनैना का ससुराल पहुंचे तो वे कहने लगे कि उसने फंदा लगा लिया और उसका शव अस्पताल में है। इसके बाद वंदना ने आरोप लगाया कि जोली ने ही सुनैना को मारा है और बाद में आत्महत्या की फर्जी कहानी बनाई है।

यह भी पढ़ें: Jalandhar Crime News: हाई अलर्ट के बीच लुटेरों ने दिखाई पिस्‍तौल, युवती ने भगाई कार; अनियंत्रित होकर पलटी

पुलिस जांच कर जोली के खिलाफ बनती कार्रवाई करें। थाना कैंट के जांच अधिकारी एएसआइ रजिंदर सिंह ने बताया कि अस्पताल से सूचना मिली थी कि कैंट के 30 नंबर मोहल्ले में महिला ने आत्महत्या कर ली है। इसके बाद उन्होंने शव को कब्जे मे लेकर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित परिवार के बयान दर्ज किए गए हैं।

दंपती में शक की थी लड़ाई

एक माह पहले मामला पहुंचा था थाने पति-पत्नी में शक की लड़ाई थी और पत्नी पति पर शक करती थी कि उसकी बाहर किसी के साथ दोस्ती है। इसे लेकर उनकी कई बार बहसबाजी हुई थी। जानकारी के मुताबिक बीती रात को भी इसी बात से झगड़ा हुआ था। हालांकि इस बात की पुष्टि किसी भी पुलिस अधिकारी ने नहीं की। दोनों में लड़ाई की शिकायत एक महीने पहले भी थाना कैंट में पहुंची थी, जहां पारिवारिक सदस्यों ने समझौता करवा दिया था।

पहले भी विवादों में रहा है जोली

पूर्व पार्षद जोली पहले भी विवादों में रह चुका है। बइससे पहले उसका इलाके में एक लड़के से झगड़ा हुआ था। उस समय जोली ने अपने साथियों के साथ उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर घायल कर दिया था। पुलिस ने जांच के दौरान जोली के खिलाफ इरादा कत्ल का केस दर्ज किया था।

यह भी पढ़ें: Punjab News '...दखलअंदाजी बर्दाश्त नहीं की जाएगी', खालिस्तानी समर्थकों की ओर से भाजपा नेताओं को चेतावनी