Move to Jagran APP

Punjab News: जालंधर में भाजपा को बड़ा झटका, कमलजीत भाटिया की AAP में घर वापसी; CM मान ने पार्टी में किया शामिल

Punjab News जालंधर में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। कमलजीत भाटिया (Kamaljeet Bhatia Left BJP) ने भारतीय जनता पार्टी छोड़ आम आदमी पार्टी (Kamaljeet Bhatia joins AAP) को दामन थाम लिया है। कमलजीत भाटिया पंजाब के सीनियर डिप्टी मेयर भी रह चुके हैं। पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान ने कमलजी भाटिया को पार्टी में शामिल करवाया है। भाजपा जालंधर में अब कमजोर होती दिखाई दे रही है।

By Jagran News Edited By: Himani Sharma Published: Mon, 01 Jul 2024 01:02 PM (IST)Updated: Mon, 01 Jul 2024 01:13 PM (IST)
पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर कमलजीत भाटिया भाजपा छोड़ AAP में हुए शामिल

जागरण संवाददाता, जालंधर। जालंधर में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर कमलजीत भाटिया ने भाजपा का साथ छोड़ आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है। पंजाब के मुख्‍यमत्री भगवंत मान ने भाटिया को पार्टी में शामिल करवाया।

लोकसभा चुनाव से पहले थामा था भाजपा का कमल

बता दें कमलजीत सिंह भाटिया लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा में 15 नेताओं के साथ शामिल हुए थे। प्रदेश प्रधान सुनील जाखड़ ने इन नेताओं का पार्टी में स्‍वागत किया था। पहले कमलजीत भाटिया आम आदमी पार्टी में ही थे लेकिन चुनाव से कुछ दिन पहले ही भाजपा से हाथ मिला लिया था। अब वापस से उनकी आप में घर वापसी मानी जा रही है।  

गौरव जोशी ने भी भाजपा को कहा अलविदा

भारतीय जनता पार्टी के जालंधर वेस्ट विधानसभा क्षेत्र से मंडल प्रधान का पद छोड़ने वाले गौरव जोशी सोमवार को आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। गौरव जोशी ने रविवार को भाजपा के सभी पदों और प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गौरव जोशी और उनके साथियों को पार्टी में शामिल किया।

यह भी पढ़ें: Punjab के लिए गर्व का पल, तीन खिलाड़ियों को मिली देश की कमान, क्रिकेट-फुटबॉल और हॉकी की करेंगे कप्तानी


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.