Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

जालंधर घूमने आए तो इस बाजार से खरीदारी करना ना भूलें, गहने से लेकर किताबें तक कम दाम में मिलती हैं

जालंधर पंजाब के मशहूर शहरों में से एक है। जो कि अपने विभिन्न प्रकार के खासियत से भरपूर शहर है। शहर बाजारों का भंडार है जहां पर देश विदेश से व्यापारी एवं पर्यटक खरीदारी करने के लिए आते हैं। इन्हीं में से एक बहुत ही प्रसिद्ध बाजार है सदर बाजार।

By Vinay kumarEdited By: Updated: Sat, 09 Jan 2021 08:52 AM (IST)
Hero Image
जालंधर के कैंट में स्थित सदर बाजार। (जागरण)

जालंधर [प्रियंका सिंह]। जालंधर शहर पंजाब के मशहूर शहरों में से एक है। जो कि अपने विभिन्न प्रकार के खासियत से भरपूर शहर है। देशभर में इस शहर को कई कारणों या उपलब्धियों के कारण प्रसिद्धि मिली हुई है। उन्हीं में से कारण है जालंधर शहर के बाजार। अपने आप में एक अलग खासियत रखते हैं। शहर बाजारों का भंडार है जहां पर देश विदेश से व्यापारी एवं पर्यटक खरीदारी करने के लिए आते हैं। इन्हीं में से एक बहुत ही प्रसिद्ध बाजार है सदर बाजार। यह बाजार जालंधर के छावनी जिले में स्थित है, जो कि काफी लोकप्रिय है।‌जालंधर घूमने आए तो इस बाजार से खरीदारी करना ना भूलें क्योंकि यहां पर हर अच्छी वैरायटी कम दाम में उपलब्ध है।

छोटे स्टॉल से लेकर बड़े शोरूम हैं- सदर बाजार में गहनों से लेकर किताबें, विभिन्न प्रकार के आभूषण, डिजाइन दार फैंसी ड्रेसेस, हर प्रकार के बर्तन, हर ब्रांड के जूते, चश्मे व अन्य वस्तुओं क्या भंडार है। इस बाजार में छोटे स्टॉल से लेकर बड़े शोरूम बने हुए हैं। जहां पर हर वर्ग के लोगों के बजट के अनुसार उन्हें सामान मिल जाता है। सदर बाजार को पर्यटक स्थल की मान्यता भी प्राप्त है, क्योंकि इस बाजार में हर वक्त चहल-पहल रहती है।

शहर में घूमने आए बाहरी लोग यहां से शॉपिंग करते हैं - जालंधर शहर में घूमने के लिए देश-विदेश जो भी पर्यटक आते हैं वह सदर बाजार में खरीदारी करना कभी नहीं बोलते हैं। सदर बाजार जहां एक और स्थानीय लोगों की विभिन्न प्रकार की वस्तुओं की सुविधा मुहैया करवाता है वही पर्यटकों के लिए भी हर ज़रुरत की चीज को एक बाजार में पूरी की है।

शॉपिंग के साथ स्वादिष्ट व्यंजन का भी उठाएं दूध - सदर बाजार एक और जहां हर तरह की जरूरत की वस्तुओं से भरपूर है तो वहीं यहां पर छोटे-छोटे स्टाल लगे हुए हैं। जहां से खरीदारी करने आए लोग स्वादिष्ट व्यंजन का लुत्फ उठाते हैं। इंस्टॉल ओं पर ज्यादातर पंजाबी व्यंजन व विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट मिठाइयों का स्वाद चखते हैं।

यह विडियो भी देखें

बहुत पुराना है यह बाजार - सदर बाजार के दुकानदार संजीव का कहना है कि वह लगभग 35 साल से सदर बाजार में जूतों की दुकान कर रहे हैं।इस बाजार में हर प्रकार का ब्रांड बहुत ही आसानी से मिल जाता है। एक बहुत दूर-दूर से सदर बाजार में खरीदारी करने के लिए आते हैं।यह एक ऐसा बाजार है जहां पर जरूरत की हर चीज को लोगों की बजट के हिसाब से रखा गया है। इस बाजार में जो भी खरीदारी के लिए आता है वह कभी खाली हाथ लौट कर नहीं जाता।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें