Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Heavy Rain In Jalandhar: चंदन नगर अंडर ब्रिज में फंसी फार्च्यूनर कार, मुश्किल से बाहर निकाले दो लोग; स्वास्थ्य केंद्रों में भी जलभराव

Heavy Rain In Jalandhar वर्षा के चलते स्वास्थ्य केंद्रों में भी जलभराव हो गया। सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में जलभराव के चलते स्टाफ देरी से पहुंचा। कम्युनिटी हेल्थ सेंटर खुरला किंगरा ने तालाब का रूप धारण कर लिया है ।

By DeepikaEdited By: Updated: Thu, 21 Jul 2022 11:27 AM (IST)
Hero Image
Heavy Rain In Jalandhar: जालंधर में वर्षा के बाद कई इलाके हुए जलमग्न। (जागरण)

जागरण संवाददाता जालंधर। Heavy Rain In Jalandhar: शहर में सुबह से झमाझम वर्षा हो रही है, जिसके बाद आम लोगों की परेशानी बढ़ गई है। वर्षा के कारण चंदन नगर अंडरब्रिज में जलभराव हो गया। वहीं इस जलभराव में एक फार्च्यूनर गाड़ी फंस गई। अंडरब्रिज में करीब 6 फुट तक पानी भर गया और फार्च्यूनर बीच में जाकर बंद हो गई। बता दें कि, गाड़ी में एक व्यक्ति उसके परिवार की महिला सदस्य और डाग मौजूद था।

पानी में डूबी गुरु नानक पुरा से लाडोवली की तरफ जाने वाली रोड।

गाड़ी में सवार लोगों को बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला गया। इसके लिए ट्रैक्टर ट्राली इस्तेमाल की गई। अंडर-20 के किनारे भी कई जगह से डैमेज हो गए हैं। आसपास के इलाकों का पानी भी अंडरब्रिज में जा रहा है। अंडर ब्रिज में अंडरग्राउंड वाटर टैंक भी बनाया गया है और पानी की निकासी के लिए पंपिंग सेट भी है, लेकिन दोनों ही काम नहीं कर रहे।

पानी में डूबा जालंधर का शहीद ए आजम भगत सिंह इंटरस्टेट बस टर्मिनल।

स्वास्थ्य केंद्रों में हुआ जलभराव

बुधवार देर रात से चल रही वर्षा के चलते स्वास्थ्य केंद्रों में भी जलभराव हो गया। सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में जलभराव के चलते स्टाफ देरी से पहुंचा। वहीं कम्युनिटी हेल्थ सेंटर खुरला किंगरा ने तालाब का रूप धारण कर लिया है। स्वास्थ्य केंद्र में पानी भरा हुआ है और स्टाफ की गाड़ियां भी बड़ी मुश्किल से प्रवेश कर रही है।

डाक्टरों व स्टाफ को गाड़ी से उतरकर आफिस जाने के लिए खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जलभराव के चलते अस्पताल में फिलहाल चंद मरीज बड़ी मुश्किल से पहुंचे हैं। बता दें कि, स्वास्थ्य केंद्र कुछ साल पहले ही नया बनाया गया है और इस वर्षा में इसकी पोल खुल गई है। इस हालात को लेकर डाक्टर भी खासे परेशान हैं और उन्होंने सूचना आला अधिकारियों को देने की बात कही है।

यह भी पढ़ेंः- Jalandhar Weather Update: जालंधर में दूसरे दिन भी तेज वर्षा से कई जगह जलभराव, 6 डिग्री तक लुढ़का तापमान

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर